फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: There will be no worry of keeping goods in Magh fair, lock room will be built

प्रयागराज : माघ मेले में नहीं होगी सामान रखने की चिंता, बनेंगे लॉक रूम

Thu, 25 Nov 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: There will be no worry of keeping goods in Magh fair, lock room will be built
prayagraj news : माघ मेला - फोटो : prayagraj

शासन की मंजूरी मिल गई तो माघ मेले में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को इस बार लॉक रूम की सुविधा मिलेगी। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। दलदल की वजह से माघ मेला क्षेत्र में तैयारी पिछड़ गई है लेकिन पांटून पुल आदि टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अलग-अलग विभागों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि इन प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ एक सप्ताल में मेले का स्वरूप सामने आ जाएगा।

विज्ञापन


चूंकि कुंभ-2019 के दौरान पार्किंग स्थलों पर लॉक रूम की व्यवस्था की गई थी। इसी तर्ज पर इस बार माघ मेले में भी लॉक रूम की व्यवस्था की योजना बनाई गई है। मंडलायुक्त संजय गोयल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉक रूम बनाए जाने की योजना है। इसके सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। शासन की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

खुले में भंडारा चलाने वालों को मिलेगा शेड
माघ मेला क्षेत्र में खुले में भंडारा चलाने वालों के लिए भी राहत की बात है। उन्हें शेड देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसके प्रस्ताव पर शासन का मुहर लगना शेष है।

शिफ्ट होगा मनोरंजन स्थल
परेड मैदान स्थित मनोरंजन स्थल को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। वहां तरह-तरह के झूलों के साथ खाने-पीने की वस्तुओं की भी दुकानें होती हैं। इसकी वजह से वहां सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। मेला प्रशासन की ओर से पिछले वर्ष कराए गए सर्वे में भी यह बात सामने आई थी। इसके मद्देनजर मनोरंजन स्थल को थोड़ा भीतर की तरफ शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे शासन में रखा जाएगा। वहां से अनुमति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री की मंडलायुक्त, डीएम संग बैठक आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मेले के प्रस्तावों और तैयारी पर चर्चा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को ही वह समीक्षा करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने अफसरों को लखनऊ में ही बुलाया है। मुख्यमंत्री संग बैठक में मंडलायुक्त संजय गोयल और डीएम संजय कुमार खत्री शामिल होंगे।

माघ मेले में किसान आंदोलनों को धार देने की तैयारी
अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने माघ मेले में इसे और धार देने की तैयारी की है। किसान आंदोलनों के बीच इस पर सियासी रंग भी चढ़ता दिख रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से जनवरी के पहले पखवारा में तीन दिनी सम्मेलन की घोषणा की गई है। इसमें आखिरी दिन महापंचायत होगी, जिसमें किसान आयोग की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।

किसान नेता फूलचंद दुबे का कहना है कि महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की भी ओर से भी तीन दिनी सम्मेलन होगा। आखिरी दिन होने वाली महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेता शामिल होंगे। मंच पर राजनीतिक नेताओं के भी आने की बात कही जा रही है। हालांकि किसी दल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर किसान नेता अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed