फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: There was a stir over the death of a young man in Quarantine St., came from Mumbai a few days ago.

प्रयागराजः क्वारंटीन सेंटर में युवक की मौत से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले आया था मुंबई से, कल रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Sun, 24 May 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: There was a stir over the death of a young man in Quarantine St., came from Mumbai a few days ago.
death

कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर में रविवार को हंडिया तहसील के शंकरगपुर गांव के 27 साल के युवक की मौत हो गई। उसकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है और घर वालों के मुताबिक उसे कोई बीमारी नहीं थी।

विज्ञापन


उसकी मौत का कारण जानने के लिए देर रात उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिल युवक की मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घरवालों का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में युवक का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया। अगर कराया जाता तो शायद समय रहते उपचार हो जाता। जिससे उसकी जान बच जाती। 
विज्ञापन


लाक्षागृह के शंकरपुर गांव का रहने वाला युवक संदीप कुमार मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था। वह अपने गांव 15 मई को लौटा था। गांव की आशा ने सर्वे कर उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को बताई तो टीम ने 19 मई को उसे ले जाकर कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना जांच की रिपोर्ट शनिवार को उसकी निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: There was a stir over the death of a young man in Quarantine St., came from Mumbai a few days ago.
corona - फोटो : ANI

रविवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों में हड़कंप है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि क्वारंटीन लोगों की कोरोना जांच के अलावा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है।  

इधर, चचेरे भाई रजनीश पाल ने बताया कि संदीप को कोई बीमारी नहीं थी। फिर आखिर उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मामले में सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं मिला। 

Prayagraj: There was a stir over the death of a young man in Quarantine St., came from Mumbai a few days ago.
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

दो साल में छूट गया साथ, पत्नी आठ महीने की गर्भवती

संदीप की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी संजू देवी और आठ महीने का एक बच्चा है। देर रात तक इस बात की सूचना उसके घर वालों को नहीं दी गई थी। देर रात एसओ संदीप के परिवार के सदस्यों को स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची तब उनको इस बात की जानकारी हुई की वह अब इस दुनिया में नहीं रहा।

घर वालों ने स्वास्थ्य विभाग पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग ध्यान देता तो संदीप की जान नहीं जाती। संदीप मुंबई से 15 मई को आया था और चार दिन घर में था। अपने तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके पिता भेड़ पालन करते हैं। जबकि मां गृहणि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed