फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: There was a stir due to fire in the transformer, power failure of thousands of houses

प्रयागराज : ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, हजारों घरों की बिजली गुल

Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
सार

घंटाघर चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में भी देर रात अचानक आग लग गई, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
Prayagraj: There was a stir due to fire in the transformer, power failure of thousands of houses
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में बिजली की समस्या भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। हर दिन ट्रांसफार्मर और केबल फाल्ट के चलते शहर के दर्जनों मोहल्ले के लोग बिजली-पानी को तरस रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के दर्जन भर मोहल्लों में सुबह से ही बिजली गुल हो गई जिससे पानी का भी संकट खड़ा हो गया। इनमें राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, गौसनगर, खुल्दाबाद, दरियाबाद, कल्याणी देवी, अतरसुइया, मीरापुर आदि मोहल्ले शामिल हैं, जहां सुबह ही बिजली गुल हो गई और हजारों घरों में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। 

विज्ञापन



वहीं घंटाघर चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में भी देर रात अचानक आग लग गई, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर मरम्मतीकरण का काम शुरू किया। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बगल में केबल से रात करीब आठ बजे से ही धुआं उठना शुरू हो गया था।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से उठने लगीं लपटें

पावर हाउस में सूचना दी गई लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने बताया की फाल्ट ढू़ंढ़कर मरम्मत की जा रही है, इन मोहल्लों की बिजली दूसरे फीडर से बहाल की जा रही है। ट्रांसपोर्टनगर में स्थित ट्रांसफार्मर भी बृहस्पतिवार को देर रात जल गया था, जिसे शुक्रवार को बदला गया और देर शाम बिजली बहाल हुई। 


सुदर्शन समाज ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के सदस्यों ने हाईकोर्ट स्थित आंबेडकर चौराहे पर स्थापित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाबा साहब की उपलब्धियों व उनके संकल्पों पर चर्चा की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष आनंद वैश, हेमराज, राम नरेश, अनूप वर्मा, विजय कुमार  गोंडारे, अमन, विवेक आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed