{"_id":"61a27044b05cd01149660687","slug":"prayagraj-there-was-a-boil-in-the-political-parties-regarding-the-gohri-incident-congress-took-out-a-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गोहरी कांड को लेकर सियासी दलों में रहा उबाल, कांग्रेस ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गोहरी कांड को लेकर सियासी दलों में रहा उबाल, कांग्रेस ने निकाला जुलूस
Sat, 27 Nov 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:22 PM IST
सार
कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में निकाले गए कैंडल मार्च पर घटना पर पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश जताया गया। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
Prayagraj News : फाफामऊ हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
गोहरी हत्याकांड को लेकर सियासी उबाल शनिवार को भी देखा गया। कांग्रेस की ओर से जहां पत्थर गिरिजाघर से लेकर सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शोक व्यक्त कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
सीपीआई के जिला सचिव नसीम अंसारी ने घटना को हृदय विदारक बताया। कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा देने केसाथ सुरक्षा मुहैया कराए। इस मौकेपर रामसागर, आनंद मालवी, रामफेर तिवारी, मुस्तकीम अहमद, शीतला प्रसाद, जितेंद्र नाथ, समर सिंह, जेएल विश्वकर्मा, अशोक राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में निकाले गए कैंडल मार्च पर घटना पर पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश जताया गया। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व उपाध्यक्ष अभय अवस्थी, राकेश पटेल, मनोज पासी, निशांत रस्तोगी, सुनील यादव, सुधीर दीक्षित, रवीेंद्र सिंह, जितेंद्र नायक, माधुरी राय, सुस्मिता यादव, अंजुम नाज, अनुज यादव, अमित द्विवेदी, राम मनोरथ सरेाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोहरी हत्याकांड के विरोध में फूंका पुतला
फाफामऊ के गोहरी में चार लोगों की हत्या के मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि जब तक मृतक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गोलू पासवान, अरविंद सरोज, राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर छात्रसंघ भवन पर ही आइसा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। फाफामऊ में सामूहिक हत्या पर विरोध दर्ज कराते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार के किसी सदस्य को नौकरी एवं आर्थिक मदद की मांग की गई। प्रदर्शन में विकास, मनीष, विश्वजीत, विजय कुमार, प्रदीप, ओबामा आदि शामिल रहे।