फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses

प्रयागराज : पूरे दिन हुई बारिश से तापमान गिरा, घरों में दुबके रहे लोग

Fri, 07 Jan 2022 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 11:31 PM IST
सार

बदले मौसम में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा। बादलों की आवाजाही के  साथ समय-समय पर कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बना। देर रात से सुबह नौ बजे तक कोहरा और धुंध परेशानी का कारण बनी रही।

विज्ञापन
Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पूस में सावन सी झड़ी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 24 घंटे में शुक्रवार शाम तक करीब 37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तापमान में उतार चढ़ाव के बावजूद बढ़ी गलन से ठिठुरन रही। बादलों का डेरा बना रहा। देर रात से सुबह तक कोहरा भी घना रहा, जिससे दृश्यता कम रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ऐसी स्थिति रविवार तक बनी रह सकती है। शीतोष्ण चक्रवात के प्रभाव से 14 जनवरी तक मौसम ऐसा उतार चढ़ाव के आसार हैं। 

विज्ञापन

बदले मौसम में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा। बादलों की आवाजाही के  साथ समय-समय पर कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बना। देर रात से सुबह नौ बजे तक कोहरा और धुंध परेशानी का कारण बनी रही। हाईवे पर ही नहीं शहर की सड़कों, सीमावर्ती मोहल्लों में दृश्यता काफी कम रही। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। नैनी, झूंसी, फाफामऊ की तरफ आने -जाने वालों को दिक्कत सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। - फोटो : प्रयागराज

पारा लुढ़का, गलन संग ठिठुरन बढ़ी 
बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में तो ज्यादा फर्क नहीं आया, लेकिन अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री गोता लगा गया। बारिश के कारण गलन के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। शुक्रवार को कई दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 16.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ चढ़ते क्रम में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कमी और वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम सौ फीसदी होने के कारण गलन संग ठिठुरन बढ़ी रही। का असर गलन केरूप में लोगों ने महसूस किया। घरों में लोग हीटर, ब्लोअर के सामने बैठे रहे। 

Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। - फोटो : प्रयागराज

नहीं जले अलाव, कांपते रहे लोग
बारिश और गलन वाली ठंड का असर यात्रियों, राहगीरों और सड़क के किनारे रहने वालों पर दिखा। बारिश में भीगे लोग कांपते रहे, लेकिन उन्हें सिर छिपाने की ही नहीं अलाव तापने को नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के आसपास दो दिनों से अलाव नहीं जले हैं। नगर निगम की ओर से लकड़ियां भी नहीं दी जा रही हैं। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत प्रयास कर ऐसे स्थानों पर अलाव जलवाए, जहां सिर छिपाने के साथ लोगों को आग तापने की सुविधा मिले।

विज्ञापन

Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। - फोटो : प्रयागराज

दिन भर होती रही बारिश, रात में टूटा क्रम
शुक्रवार को दिन भर बृहस्पतिवार की तरह दिन भर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश केकारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। दिन भर हो रही बारिश के कारण कार्यालयों में भी रोज के मुकाबले कर्मचारियों और अपने काम के लिए आने वालों की संख्या कम रही।

Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। - फोटो : प्रयागराज

सड़कों पर कीचड़ से चलना हुआ दुश्वार
बेमौसम की बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों की गलियों में पानी लगा रहा। प्रमुख सड़कों पर कीचड़, फिसलन की स्थिति परेशानी का कारण बनी। सड़कों के किनारे, फुटपाथों पर जल जमाव होने से राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। शहर के जिन इलाकों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा ह, उन इलाकों में लोगों को ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ी। सिविल लाइंस, कटरा, बैरहना, मधवापुर, मोहत्सिमगंज, मालवीय नगर, रानीमंडी, मीरापुर, कीडगंज समेत शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।

Prayagraj: The temperature dropped due to the rain throughout the day, people were lurking in the houses
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

कोरोना के बीच बढ़ा सर्दी जुकाम का खतरा
कोरोना महामारी के बीच अचानक हो रही बारिश के कारण सर्दी और जुकाम का खतरा बढ़ गया। बारिश में भीगने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल भी पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड के मौसम में हो रही बारिश के दौरान भीगने से बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed