{"_id":"62c84eb5c5bbab796f2cf490","slug":"prayagraj-the-soldier-s-brother-was-found-hanging-on-a-tree-was-preparing-for-the-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj : सिपाही का भाई पेड़ पर फंदे से लटका मिला, नेट की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj : सिपाही का भाई पेड़ पर फंदे से लटका मिला, नेट की कर रहा था तैयारी
Fri, 08 Jul 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
राहुल मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई अतुल सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं और वह कीडगंज थाने में तैनात हैं। राहुल एमए कर चुका था और नेट की तैयारी करने के लिए शहर अपने भाई के पास आया था।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कीडगंज थाने में तैनात सिपाही का भाई राहुल सिंह (24) परेड ग्राउंड में स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह शंकरगढ़ में रहता था और नेट की तैयारी कर रहा था। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवाले भी कोई वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
राहुल मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई अतुल सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं और वह कीडगंज थाने में तैनात हैं। राहुल एमए कर चुका था और नेट की तैयारी करने के लिए शहर अपने भाई के पास आया था। यहां वह शंकरगढ़ में रहकर पढ़ाई के साथ एनटीपीसी शंकरगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करता था। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम गश्त करते हुए परेड ग्राउंड पहुंची तो वहां एक युवक का शव पेड़ पर लटकते मिला।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर मृतक के पास मोबाइल मिला जिसके जरिए उसकी पहचान राहुल के रूप में हुई। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि मृतक ने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
स्तब्ध थे भाई व अन्य परिजन
उधर, इस घटना की खबर मिली तो भाई अतुल व अन्य परिजन स्तब्ध रह गए। अतुल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह गांव गया था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब पिता ने राहुल से फोन पर बात की थी। तब उसकी बातचीत बेहद सामान्य थी। किसी परेशानी का भी राहुल ने कोई जिक्र नहीं किया था। अतुल के अनुसार, राहुल पीएचडी करना चाहता था और इसके लिए ही उसे अपने पास प्रयागराज बुलाया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन देर शाम शव लेकर रवाना हो गए।