{"_id":"62127d7b7cde38497426c5ce","slug":"prayagraj-the-prime-minister-will-remain-in-the-security-cordon-spg-took-over-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री, एसपीजी ने संभाला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री, एसपीजी ने संभाला मोर्चा
Mon, 21 Feb 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:04 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा सोरांव में एलडीसी कॉलेज के मैदान में 24 फरवरी को प्रस्तावित है। रविवार को एसपीजी के अधिकारी हिमांशु गुप्ता अपनी टीम के साथ प्रयागराज पहुंच गए।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अभेद घेरा बनाया जा रहा है। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। रविवार को एसपीजी के अधिकारी यहां पहुंच गए। आईजी, डीएम और एसएसपी ने एसपीजी अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के बिंदुओं पर मीटिंग की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा सोरांव में एलडीसी कॉलेज के मैदान में 24 फरवरी को प्रस्तावित है। रविवार को एसपीजी के अधिकारी हिमांशु गुप्ता अपनी टीम के साथ प्रयागराज पहुंच गए। दिन में आईजी राकेश सिंह, डीएम संजय खत्री और एसएसपी अजय कुमार एसपीजी के अधिकारियों के साथ सभास्थल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा कई घेरों में रहेगी। उनके सबसे नजदीक एसपीजी के ही अधिकारी रहेंगे। अधिकारियों ने सुरक्षा के तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श भी किया। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रैंक के सात अधिकारी, 14 एएसपी, 56 क्षेत्राधिकारी, 90 इंस्पेक्टर, 156 एसआई, 800 सिपाही और छह कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरएएफ की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन