फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The little boy has done such a thing on such a thing that Rongte

प्रयागराराजः छोटी सी बात पर ससुर ने किया ऐसा काम, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 06 Mar 2019 08:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The little boy has done such a thing on such a thing that Rongte
murder - फोटो : प्रयागराज
औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव में बुधवार की दोपहर छोटी सी बात पर ससुर ने बहू को सब्बल (लोहे की राड) से पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना अच्छा न बनाने बात पर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान ससुर में तैश आ गया। घटना के बाद ससुर खुद ही थाने पहुंचा और बोला कि उसने अपनी बहु को मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाय। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव निवासी राम गोपाल प्रजापति का बड़ा बेटा श्यामबाबू प्रजापति मजदूरी करता है। पांच मार्च को  क्षेत्र के रामपुर में स्थित नर्सिंग होम में उसका अपेंडिक्स का आपरेशन हुआ है। वह वहीं भर्ती है। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी सीमा अपने बड़े बेटे शिवम (12) एवं अपने भाई कमलेश कुमा प्रजापति पुत्र रामधारी निवासी नटिका बबुरा, खजुरौल, करछना के साथ पति का खाना लेकर अस्पताल जाने के लिए तैयार हुई थी। उसी दौरान उसका ससुर रामगोपाल प्रजापति घर के अंदर आ गया। खाना अच्छा न बनाने की बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान तैश में आए रामगोपाल ने पहले लात घूसे से बहू सीमा प्रजापति (36) को पीटा फिर लोहे का सब्बल उठाकर उसके सिर पर मार दिया।

विज्ञापन

 

जिससे आंगन में खड़ी सीमा का सिर फट गया और वह वहीं गिर गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बहू की हत्या करने के बाद रामगोपाल थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी बहू को मार डाला है। यह सुनकर इंस्पेक्टर महेश सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उसके घर के सामने ग्रामीणों का मजमा लगा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने रामगोपाल प्रजापति को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र महेश सिंह का कहना है कि हत्या के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। ससुर और बहु में अक्सर विवाद होता रहता था। आज विवाद ज्यादा बढ़ गया और रामगोपाल ने सब्बल मार दिया। सिर में चोट लगने से सीमा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल बहु की हत्या के बाद सीधा थाने पहुंचा और पुलिस वालों से बोला कि ‘ए साहेब! हम अपने पतोहिया का मार के कमरा म बंद कर दिहे अही, ऊ मर गय है साहेब। हमका गिरिफ्तार कई लेई साहेब।’ पुलिस वालों ने पहले सोचा कि वह मानसिक रूप से गड़बड़ है लेकिन उसने फिर कहा कि ‘अरे हम सही कहत बाटेन साहेब। चला घरवा चलिके देख लेय साहेब।’ तब जाकर पुलिस वाले थोड़ा सशंकित हुए। जब उसके गांव पहुंचे तो वहां मजमा लगा हुआ था। 


रामपुर स्थित अस्पताल में भर्ती श्याम बाबू के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा चार बच्चे हैं। वह सुबह खाने का इंतजार कर रहा था। तभी उसे पता चला कि पिता ने ही सीमा को मार डाला। आपरेशन होने की वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ था। वह अस्पताल में ही दहाड़े मारकर रोने लगा। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों एवं स्टाफ को पता चला तो लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। उधर उसके चारों बच्चे शिवम, छोटू, खुशबू और अंकुश घर में मां की खून से सनी लाश देकर बिलखने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed