फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The death of a child in the grip of an uncontrollable Scorpio

प्रयागराज : बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए एक बच्चे की मौत

Fri, 17 Dec 2021 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

हादसा 15 दिसंबर की रात हुई थी। पुराने पुल के पास यमुना किनारे झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के सामने बेकाबू स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे तीन बच्चों समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें विराज (12), आलोक (12), अक्षय (20) व शिवम(22) के साथ समीर भी शामिल था।

विज्ञापन
Prayagraj: The death of a child in the grip of an uncontrollable Scorpio
हादसा

विस्तार

कीडगंज में पुराने यमुना पुल के पास हुए हादसे में घायल तीन बच्चों में से एक समीर बंसल(13) की शुक्रवार को मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 11 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने बताया कि मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


हादसा 15 दिसंबर की रात हुई थी। पुराने पुल के पास यमुना किनारे झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के सामने बेकाबू स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे तीन बच्चों समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें विराज (12), आलोक (12), अक्षय (20) व शिवम(22) के साथ समीर भी शामिल था।
विज्ञापन


पांचों घायलों को रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों बच्चों को एसआरएन रेफर कर दिया गया था। जहां समीर की शुक्रवार को मौत हो गई। एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। फिलहाल आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed