फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The body of a teacher immersed in the Ganges was found in Sirsa, 40 km away.

प्रयागराज : गंगा में डूबे शिक्षक का शव 40 किलोमीटर दूर सिरसा में मिला 

Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
सार

गोंडा के रहने वाले शिक्षक पवन कुमार गुप्ता बहादुर ब्लाक स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात थे। रविवार को वह अपने परिवार वालों के साथ गंगा स्नान को गए थे। स्नान के वक्त उनका पैर फिसला और वह डूब गए।

विज्ञापन
Prayagraj: The body of a teacher immersed in the Ganges was found in Sirsa, 40 km away.
Prayagraj News : गंगा में डूबे शिक्षक का शव चौथे दिन बरामद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगम पर स्नान के समय गंगा में डूबे शिक्षक पवन कुमार गुप्ता का शव बुधवार को मिल गया। एनडीआरएफ की टीम ने 40 किलोमीटर दूर सिरसा से शव बरामद किया। गोताखोरों के साथ साथ घर वाले भी शिक्षक का शव ढूंढ रहे थे। 
विज्ञापन


गोंडा के रहने वाले शिक्षक पवन कुमार गुप्ता बहादुर ब्लाक स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात थे। रविवार को वह अपने परिवार वालों के साथ गंगा स्नान को गए थे। स्नान के वक्त उनका पैर फिसला और वह डूब गए। इसके बाद उनका शव नहीं मिल सका था। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम शव को लगातार ढूंढ रही थी। वाराणसी से आई एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को शव खोजने के लिए लगाई गई।
विज्ञापन


टीम ने विभिन्न आधुनिक तकनीकों के सहारे शव की खोजबीन शुरू की। बुधवार को घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरसा से शव बरामद हो गया। पुलिस ने घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनडीआरएफ की टीम में कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा, कमांडर निरीक्षक दिनकर त्रिपाठी, सीके कमान, पीसी रमोला, उमेश सेंगर, अजय, रामवृक्ष भारद्वाज आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते गंगा में समा गया युवक 
रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला अमरबाबू साकेत (20) बुधवार को दारागंज में नागवासुकि मंदिर के पास गंगा में डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमर बाबू जार्जटाउन के संजय नगर में अपने भाई के साथ रहकर मजदूरी करता था। बुधवार दिन में वह अपने जीजा शिवशंकर के साथ काम से जा रहा था। नागवासुकि मंदिर के पास वह फिसलकर गंगा में समा गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed