फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The background for the liberation of Kashi-Mathura will be prepared on the sands of Sangam

प्रयागराज : संगम की रेती पर तैयार होगी काशी-मथुरा की मुक्ति की पृष्ठभूमि

Mon, 11 Dec 2023 02:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर संगम की रेती पर अगले माह शुरू होने जा रहे माघ मेले में अयोध्या की तर्ज पर काशी-मथुरा की मुक्ति की पृष्ठभूमि तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj: The background for the liberation of Kashi-Mathura will be prepared on the sands of Sangam
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर संगम की रेती पर अगले माह शुरू होने जा रहे माघ मेले में अयोध्या की तर्ज पर काशी-मथुरा की मुक्ति की पृष्ठभूमि तैयार की जाएगी। इसके केंद्र में होंगे साधु -संतों के शिविर। संतों के शिविरों में यज्ञ, हवन, दीपदान के जरिए बाबा काशी विश्वनाथ धाम और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए माहौल बनाया जाएगा। महीने भर यज्ञशालाओं में काशी-मथुरा के नाम पर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए संगम किनारे अमेठी वाले शिव योगी मौनी स्वामी का शिविर इस बार काशी-मथुरा मुक्ति के अनुष्ठानों का केंद्र बनेगा। इस शिविर में 15 सौ से लेकर में 11 हजार तक त्रिशूलों की स्थापना की जाएगी। यज्ञशाला की वेदियों पर मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। नौ निधियों के रूप में वेदियां बनाई जाएंगी। इसमें कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए प्रतिदिन दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा इस शिविर मेंं सवा 11 लाख रुद्राक्ष के मनकों से 11 फीट ऊंचा शिवलिंग भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह त्रिवेणी मार्ग पर अयोध्या के लवकुश आश्रम शिविर में भी माघ मेले की पूर्णाहुति तक मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए शतचंडी यज्ञ किया जाएगा। लवकुश आश्रम के पीठाधीश्वर ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद इस बार संगम के कल्पवास में मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए विशेष यज्ञ का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यज्ञ में नियमित संतों के साथ कल्पवासी भी जप और आहुति में शामिल हो रहे हैं। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री और महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में भी मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए यज्ञ का संकल्प लिया गया है। महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के मुताबिक राम लला विग्रह के स्थापना उत्सव के बीच मथुरा-काशी की मुक्ति के लिए माघ मेले में अनुष्ठान-यज्ञ के माध्यम से वातावरण सृजित किया जाएगा।
महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर संगम की रेती पर अगले माह शुरू होने जा रहे माघ मेले में अयोध्या की तर्ज पर काशी-मथुरा की मुक्ति की पृष्ठभूमि तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed