{"_id":"623cb78794bb56373c6a94ab","slug":"prayagraj-the-accused-of-forced-abortion-showed-leniency-the-inspector-suspended-allahabad-news-ald329472939","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जबरन गर्भपात के आरोपी पर दिखाई नरमी, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जबरन गर्भपात के आरोपी पर दिखाई नरमी, दरोगा निलंबित
विज्ञापन
जबरन गर्भपात के आरोपी पर दिखाई नरमी, दरोगा निलंबित
लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जबरन गर्भपात व दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति पर नरमी दिखाना जिले में तैनात एक चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई जांच में लापरवाही की बात सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दे दिया गया है।
धूमनगंज में रहने वाले एयरफोर्स कर्मचारी की बेटी की शादी 2019 में हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। युवती के ससुर डीएम नोएडा के स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। कुछ महीनों बाद युवती मायके चली आई थी। पिछले साल उसने दहेज के लिए उत्पीड़न व जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया। इसकी विवेचना टीपी नगर चौकी प्रभारी पवन सिंह को सौंपी गई। आरोप है कि पांच महीने बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि विवेचना भी लंबित ही रही। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो जांच के आदेश दिए गए। सूत्रों का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि विवेचना में लापरवाही की गई। इसके बाद रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई। जिन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।