फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Temperature: Friday night was the coldest night of this year

Prayagraj Temperature : शुक्रवार की रात रही इस साल की सबसे ठंड रात, पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़का

Sat, 13 Jan 2024 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 01:02 PM IST
सार

शुक्रवार की रात इस साल की सबसे ठंड रात रही। पारा 7.6 डिग्री लुढ़क जाने के कारण लोग रजाई में भी ठिठुरते रहे। चारों तरफ कोहरे की चादर दिखी और दृश्यता शून्य हो गई। शनिवार को सुबह की शुरुआत तो घने कोहरे से ही हुई लेकिन सुबह 10 बजे के करीब भगवान सूर्य के दर्शन हो गए, लेकिन गलन और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। 

विज्ञापन
Prayagraj Temperature: Friday night was the coldest night of this year
दिन भर छाई रही कोहरे की चादर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। शुक्रवार की रात साल की सबसे ठंड रात रही। पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिन में 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली। लेकिन लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। शाम पांच बजे से ही कोहरे ने फिर दस्तक देनी शुरू कर दी। रात आठ बजे पूरे शहर में घना कोहरा छा गया। बच्चों और बुजुर्गों को गलन से सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां गलन बढ़ी है। 15 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय में आज रहेगा अवकाश

भीषण गलन, कोहरा और सर्दी को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सभी माध्यम के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सर्दी को देखते हुए शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों के प्रबंधतंत्र को निर्देश दिया गया है कि वह आदेश का कड़ाई से पालन करें।


 

गलन और शीतलहर शनिवार को भी रही जारी
 

शनिवार को सुबह धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता शून्य रही। दोपहर धूप कुछ चटक हुई तो लोग घरों के छतों पर और बाहर मैदानों में दिखे। ठंड के चलते विद्यालयों को भी बंद कर दिया गया है। मैदानों में बच्चे क्रिकेट और फुटबाल खेलते नजर आए। पार्कों में भी काफी भीड़ रही। सरकारी दफ्तरों के भीतर कर्मचारियों की मौजूदही न के बराबर रही। सभी लोग आफिस के बाहर या छत पर धूप सेंकते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed