फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj stunned by six murders including two double murders, sirens resonated throughout the day

खूनी होली: दो डबल मर्डर समेत छह हत्याओं से दहला प्रयागराज, दिन भर गूंजते रहे सायरन

Sat, 19 Mar 2022 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

रंगों का त्योहार अल्लापुर में दो परिवारों के लिए खूनी साबित हुआ। यहां स्मैक के धंधे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में संजय राजपूत (30) और राहुल सोनकर (25) की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Prayagraj stunned by six murders including two double murders, sirens resonated throughout the day
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंचे एसएसपी अजय कुमार। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रंगों का पर्व होली कई परिवारों के लिए खूनी साबित हुआ। त्योहार के दो दिनों में यहां भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश चौहान समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई। जार्जटाउन व खुल्दाबाद में जहां दोहरे हत्याकांड की घटनाएं हुईं वहीं कोतवाली व नवाबगंज में एक-एक लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन



एक को ईंट-पत्थरों से कूंचा, दूसरे की गोली मारकर हत्या

रंगों का त्योहार अल्लापुर में दो परिवारों के लिए खूनी साबित हुआ। यहां स्मैक के धंधे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में संजय राजपूत (30) और राहुल सोनकर (25) की हत्या कर दी गई। दोनों अलग-अलग पक्ष से थे जिनमें से संजय को ईंट-पत्थर से कूंचकर जबकि राहुल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन




राहुल के परिजनों ने दो जबकि संजय की पत्नी ने मृतक राहुल समेत चार के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कराया है। उधर मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने की बात सामने आने पर जार्जटाउन इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अफसरों का कहना है कि एक आरोपी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj stunned by six murders including two double murders, sirens resonated throughout the day
Prayagraj News : अल्लापुर क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद मौके पर मचा कोहराम। - फोटो : प्रयागराज

रंग डालनेे के विवाद में फायरिंग, दो की मौत
जार्जटाउन में हुए दोहरे हत्याकांड को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि खुल्दाबाद में दोहरे हत्याकांड से शहर दहल उठा। यहां रंग डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें भाजपा के खुल्दाबाद मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश चौहान(35) व पड़ोस में ही रहने वाले विनोद चौहान(24)की मौत हो गई।



गोली लगने से विनोद की बहन रानी(22) और पड़ोसी चिंटू चौहान भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

Prayagraj stunned by six murders including two double murders, sirens resonated throughout the day
Prayagraj News : खुल्दाबाद स्थित लकड़मंडी में डबर मर्डर के बाद पोस्टमार्टम हंगामे के कारण गेट पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

घर में घुसकर तोड़फोड़ के बाद वृद्ध की हत्या

कोतवाली के शहराराबाग में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर रिटायर कर्मचारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव(62) की हत्या कर दी गई। करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने भोर में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को पीटा। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले तीन सगे भाइयों समेत चार को नामजद करते हुए 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Prayagraj stunned by six murders including two double murders, sirens resonated throughout the day
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

डीजे बजाने के विरोध पर किसान की पीट-पीटकर हत्या

नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अचकवापुर गांव में होली के दिन किसान रामनरेश यादव (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे बजाने के विरोध को लेकर हुए विवाद में उसे लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पांच लोगों को नामजद कराया है जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed