फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Student Murder Brother killed in front of my eyes there were eight attackers sister told whole story

छात्र की हत्या: आंखों के सामने भाई को मार डाला, मैंने प्रधान के पैर पकड़े, बहन ने फफकते हुए बयां की पूरी कहानी

Wed, 30 Aug 2023 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Aug 2023 08:22 AM IST
सार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर सोमवार को 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Student Murder Brother killed in front of my eyes there were eight attackers sister told whole story
Prayagraj Student Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हम प्रधान के घर के सामने पहुंचे ही थे कि स्कूल में पढ़ने वाले प्रधान के बेटे ने मेरा हाथ पकड़कर खींचा। सत्यम ने टोका तो उसका कॉलर पकड़ लिया। मैं कुछ कर पाती, इससे पहले ही आठ लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसमें चार बाहरी थे, जिन्हें मैं नहीं जानती। 
विज्ञापन


सत्यम को घेरकर लकड़ी के पटरे और सरिया से मारा गया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया और फिर नहीं उठा। मेरी आंखों के सामने मेरे भाई को मार डाला।’ जिस चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर सत्यम की हत्या हुई, वह मंगलवार को जब यह बातें बता रही थीं तो उसकी आंखें छलक पडीं। 
विज्ञापन


उसने बताया कि जिस वक्त सत्यम को घेरकर हमला किया गया, ग्राम प्रधान यूसुफ पास ही खड़ा था। वह हमलावरों को उकसा रहा था। इस पर उसने प्रधान के पैर पकड़कर कहा कि उसके भाई को छोड़वा दे। लेकिन उसकी बात सुनने की बजाय उसने गाली देते हुए उसे लात से धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई लहूलुहान होकर गिरा तो वह उसे पकड़कर मदद की गुहार लगाने लगी लेकिन कोई आगे नहीं आया। वह मजबूर होकर खून से लथपथ भाई को पकड़कर तब तक बैठी रही जब तक कि पुलिस नहीं आई। उधर हमलावर भाग निकले।

दस्तखत करने का बनाया दबाव
मृतक की चचेरी बहन ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी परिजनों के आने से पहले ही सत्यम को लेकर चले गए। इससे पहले एक कागज पर दस्तखत करने को भी कहा। उसने इन्कार किया तो कहा कि बिना दस्तखत किए इलाज नहीं शुरू हो पाएगा। जब उसने मना कर दिया तो उसे लेकर चले गए।

पढ़ाई छुड़वा दी जाती, इसलिए नहीं की शिकायत
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान का बेटा व उसके परिवार के युवक पहले भी दबंगई करते रहे हैं। स्कूल में गालीगलौज के साथ ही वह बात-बात पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

उन्होंने घटना से पहले स्कूल में भी सत्यम से गालीगलौज की थी और उसे बाहर देख लेने की धमकी भी दी थी। वह आते-जाते कमेंट भी करते थे। यह पूछने पर कि क्या पहले कभी पुलिस से उसने या उसके परिजनों ने शिकायत की, तो छात्रा ने कहा कि मम्मी-पापा पढ़ाई छुड़वा देते, इसलिए शिकायत नहीं की।

देखिए वीडियो


तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर सोमवार को 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उस पर पटरे से हमला किया, जो दूसरे समुदाय से हैं। पुलिस ने घटना में तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed