फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Student hanged himself, no suicide note was found

प्रयागराज : छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Sun, 08 Jan 2023 11:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Student hanged himself, no suicide note was found
इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

-घर वाले स्तब्ध, सुसाइड नोट भी नहीं मिला
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा में इंटर के छात्र ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर वाले स्तब्ध हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि छोटी की उम्र में छात्र किस बड़ी समस्या से जूझ रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के शेषपुर अधरगंज गांव में रहने वाले श्याम लाल यादव का बेटा रोहित (18) प्रयागराज के छोटा बघाड़ा स्थित दरोगा लाज में रहकर पढ़ाई करता था। वह संगम लाल इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। रविवार को वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो अगल बगल रहने वाले दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। रोहित ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। दोस्तों के होश उड़ गए। तुरंत घर वालों और पुलिस को सूचना दी गई। घर वाले भी रोते बिलखते छोटा बघाड़ा पहुंच गए। उन्होंने बताया कि श्याम लाल और उनका बड़ा बेटा रोहित ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। रोहित पढ़ने में तेज था। इस कारण उसे गांव से यहां भेजकर पढ़ाया जा रहा था। घर वालों से वह अक्सर बात करता था। उसकी बातों से कभी लगा ही नहीं कि वह किसी परेशानी से जूझ रहा है। घर वाले रोते बिलखते रह गए। इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन दोस्तों का कहना है कि वह कुछ दिनों से गुमसुम रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed