{"_id":"5cddc167bdec2207340745cf","slug":"prayagraj-strike-in-kachhar-from-restructuring-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः होटल के फिर से निर्माण से कचहरी में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः होटल के फिर से निर्माण से कचहरी में हड़ताल
Fri, 17 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
crown
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबाग स्थित होटल रामायना के ध्वस्तीकरण के एक साल बाद फिर से उसी होटल का निर्माण कराए जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिला न्यायालय के वकीलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसी होटल द्वारा किए अतिक्रमण का विरोध करने पर गत वर्ष अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या का आरोप है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कचहरी के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
शासन से तत्काल होटल को ध्वस्त करने की मांग की है। होटल के नाले पर किए गए अवैध निर्माण का अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव राजू द्वारा विरोध और शिकायत करने पर 10 मई 2018 को उनकी उस समय हत्या करा दी गई थी जब वह कचहरी आ रहे थे। हत्या के आरोप में होटल मालिक प्रदीप जायसवाल जेल में बंद था। वकीलों ने प्रशासन को चेतवनी दी है कि यदि तत्काल अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं किया गया तो अधिवक्ता आन्देालन करने को बाध्य होगें।
जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री मनोज सिंह लोकेश ने बताया कि संघ के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आम सभा हुई । अध्यक्ष ने कहा कि रामबाग स्थित होटल रामायना का निर्माण नाले पर किया गया है। नाले पर होटल मालिक प्रदीप जायसवाल द्वारा अवैध निर्माण कर लेने से मोहल्ले के सीवर और बरसात का पानी निकल नहीं पाता है।
विज्ञापन
संघ के युवा अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव राजू ने होटल के अवैध निर्माण की शिकायत एडीए और प्रशासन से की थी, जिसके कारण होटल मालिक द्वारा अधिवक्ता राजेश की दस मई 2018 को जब वह कचहरी आ रहे थे मनमोहन पार्क कटरा में गोली मार कर हत्या करवा दी गई थी। संघ ने प्रशासन से तत्काल निर्माण रोके जाने और होटल ध्वस्त किए जाने की मांग की है। संघ के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि होटल मालिक द्वार किए जा रहे निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया तो अधिवक्ता आंदोलन को बाध्य होगें।