{"_id":"69e48e88115739aef5023ea5","slug":"prayagraj-staying-at-prayagraj-junction-will-be-easy-hotel-will-open-in-five-g-building-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर रुकना होगा आसान, फाइव जी बिल्डिंग में खुलेगा होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर रुकना होगा आसान, फाइव जी बिल्डिंग में खुलेगा होटल
Sun, 19 Apr 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:42 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) बन रहे फाइव जी बिल्डिंग में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन के पास तैयार हो रही बिल्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) बन रहे फाइव जी बिल्डिंग में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल शुरू किया जा रहा है। रेलवे ने 15 साल के अनुबंध पर बिल्डिंग को होटल संचालित करने के लिए दिल्ली की शिव शक्ति कंपनी को सौंप दिया है। इससे रेलवे को आगामी 15 वर्षों में लगभग 55.70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत में 68 कमरे और आठ हॉल हैं। इसके ऊपरी तल पर लग्जरी सुइट्स बनाए जाएंगे। अन्य मंजिलों पर बजट होटल और डोर्मिटोरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बिल्डिंग में न सिर्फ ठहरने की व्यवस्था है। बल्कि यात्रियों को शॉपिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और बेहतरीन फूड आउटलेट्स का लुत्फ भी मिलेगा। साथ ही ई-व्हीकल के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार होटल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रखी है। माघ मेला और कुंभ मेला जैसे बड़े आयोजन के दौरान होटल के दो फ्लोर पूरी तरह से रेलवे के पास आरक्षित रहेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बिल्डिंग को 15 साल के अनुबंध पर दिए जाने की पुष्टि की है। बता दें वर्तमान में इस बिल्डिंग में यातायात लेखा कार्यालय और गति शक्ति यूनिट के दफ्तर संचालित हो रहे हैं। इन कार्यालयों को यहां से विस्थापित किए जाने के फैसले का कर्मचारी यूनियनों ने पिछले दिनों विरोध भी किया था।
विज्ञापन