फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: State President Vishwanath Pal said to Umesh Pal's mother, BSP is with you

Prayagraj : उमेश पाल की मां से बोले प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, बसपा आपके साथ

Tue, 28 Feb 2023 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 12:43 AM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार को उमेश पाल के आवास पर पहुंचे और उमेश की मां एवं पत्नी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Prayagraj: State President Vishwanath Pal said to Umesh Pal's mother, BSP is with you
Prayagraj News : उमेश पाल मां से मिलकर संवेदना व्यक्त करते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार को उमेश पाल के आवास पर पहुंचे और उमेश की मां एवं पत्नी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के ट्वीट को दोहराते हुए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि अगर पुलिस जांच में शाइस्ता परवीन दोषी पाई जाती हैं तो बसपा तत्काल उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देगी।

विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में बसपा उनके साथ खड़ी है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने राजू पाल हत्याकांड को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। पीड़ित परिवार वालों से उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उनके परिजनों से मिलने आईं थीं। उमेश भाजपा में थे और इतनी बड़ी घटना के बाद भी मुख्यमंत्री पीड़ित परिजनों से मिलने का वक्त नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप पड़ी है। जंगलराज चरम सीमा पर है। योगी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। कब कहां क्या हो जाए, कोई भरोसा नहीं है। इस दौरान मुख्य जोन इंचार्ज अशोक गौतम, जिलाध्यक्ष टीएन जैसल सहित अमरेंद्र बहादुर भारती, राजू गौतम, जगन्नाथ पाल, सतीश जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed