{"_id":"64b5a44d90301b7d3f022e4f","slug":"prayagraj-stadium-won-5-1-in-a-one-sided-match-allahabad-news-c-3-1-ald1036-178439-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज स्टेडियम 5-1 से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज स्टेडियम 5-1 से जीता
Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज मैदान पर खेली जा रही जूनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को प्रयागराज स्टेडियम फुटबॉल क्लब ने डगली ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हरा दिया। प्रयागराज स्टेडियम क्लब के अर्जुन यादव व राहुल यादव ने टीम को पहले हाफ में 2-1 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में साहिल, प्रियांशु ओझा व सोनू यादव ने एक-एक गोल किया। मैच में एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद, शशि मोहन मिश्रा, संतोष कुमार, सुनील निगम, कबीर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन