फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: SSP strict on the complaint of recovering money by taking custody, sitting investigation

प्रयागराज : हिरासत में लेकर रुपये वसूलने की शिकायत पर एसएसपी सख्त, बैठाई जांच

Mon, 17 Jan 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 09:15 PM IST
सार

एसएसपी रविवार को झूंसी थाने पहुंचे। यहां बेहद गंदे हालत में हवालात देखकर उन्होंने पूछताछ की। वहां खाने पीने की वस्तुएं और जूठे पत्तल थे। साफ था कि वहां आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों को नियम विरुद्ध तरीके से रखा गया।

विज्ञापन
Prayagraj: SSP strict on the complaint of recovering money by taking custody, sitting investigation
Prayagraj News : अजय कुमार, एसएसपी प्रयागराज। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एसएसपी अजय कुमार ने रविवार को झूंसी, नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थानों का निरीक्षण किया तो वहां खामियां ही खामियां मिलीं। किसी भी मामले में लोगों को थाने लाकर उन्हें कई कई दिन बैठाने की सूचना पर एसएसपी ने जांच बैठा दी है। तीनों ही थानों में गंदगी और हवालात प्रबंधन के नियमों का पालन करने पर संबंधित थानेदारों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। 

विज्ञापन


एसएसपी रविवार को झूंसी थाने पहुंचे। यहां बेहद गंदे हालत में हवालात देखकर उन्होंने पूछताछ की। वहां खाने पीने की वस्तुएं और जूठे पत्तल थे। साफ था कि वहां आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों को नियम विरुद्ध तरीके से रखा गया। उन्हें यह भी पता चला कि पुलिस लोगों को कई कई दिन थाने पर बैठाए रहती है।
विज्ञापन


बाद में उनसे मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ा जाता है। सरकारी वाहन में लाउड हेलर और ड्रैगन भी काम नहीं कर रही थी। उन्होंने एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित को जांच सौंप दी है। एसपी पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसएसपी नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे। यहां भी हवालात बेहद गंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूंसी थाने की ही तरह यहां पर भी लोगों को लोगों को थाने पर बैठाकर उनसे वसूली की शिकायतें सामने आईं। नैनी और औद्योगिक थानों की जांच एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल करेंगे। दोनों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। एसएसपी के मुताबिक 24 जनवरी तक सभी थानों का औचक निरीक्षण पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed