{"_id":"5f5760918ebc3e54ab3237a8","slug":"prayagraj-ssp-abhishek-dikshit-suspended-as-he-faces-many-allegations-including-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित निलंबित, सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित निलंबित, सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को सौंपी गई जिम्मेदारी
Tue, 08 Sep 2020 06:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक दीक्षित को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शासन ने छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
विज्ञापन
2006 बैच के आइपीएस अफसर सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी प्रयागराज के नए एसएसपी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभिषेक दीक्षित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अभिषेक दीक्षित पर प्रयागराज में एसएसपी के रूप में तैनाती के दौरान कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दीक्षित पर तैनाती की अवधि में अनियमितताएं करने और शासन के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं करने के आरोप हैं। उनपर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग किए जाने और बैंकों व आर्थिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा साथ ही बाईकर्स द्वारा की जा रही लूट की घटनाओं की रोक-थाम में भी उनके द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही उन्होंने चेकिंग व पर्यवेक्षण का काम भी सही ढंग से नहीं किया।