{"_id":"64a1d6393116e7ee5d0908c4","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1036-167496-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अमन की गेंदबाजी ने दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अमन की गेंदबाजी ने दिलाई जीत
Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने द्वितीय सेंट पीटर्स कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। टीम की जीत में अमन द्विवेदी की अचूक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में पहले खेलते हुए किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम 11.2 ओवर में 40 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 4.2 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन (आकाश शुक्ल 24, चित्रांश श्रीवास्तव 1/19) बनाकर मैच जीत लिया। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन