{"_id":"63cd472fb012e246ec0767b3","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-38510-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेसिक टीचर्स एकादश ने पीडब्लूडी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेसिक टीचर्स एकादश ने पीडब्लूडी को हराया
Sun, 22 Jan 2023 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। रिपब्लिक डे कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेसिक टीचर्स एकादश ने पीडब्लूडी प्रयागराज सुपर किंग्स एकादश को 75 रन से हराया। झूंसी स्थित भानु प्रताप क्रिकेट अकादमी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बेसिक टीचर्स इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 186 रन (विशाल प्रकाश 68, अभिषेक शुक्ल 55 नाबाद, अरुण त्रिपाठी 2/45) बनाए।
जवाब में पीडब्लूडी एकादश की पूरी टीम 19 ओवर में 111 रन (अरुण त्रिपाठी 21, आयुष तिवारी 2/04, अनुराग द्विवेदी 2/16, विजय तिवारी 2/26) ही बना सकी। विशाल प्रकाश को एआरपी बहादुरपुर जितेंद्र राम ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद