फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Special Vande Bharat train to run for Delhi during festivals, timetable expected to be released soo

Prayagraj : त्योहार पर दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत, समय सारिणी जल्द जारी होने की उम्मीद

Sun, 21 Sep 2025 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा के दौरान पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। प्रयागराज के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन की समय सारिणी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Prayagraj: Special Vande Bharat train to run for Delhi during festivals, timetable expected to be released soo
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के दौरान पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। प्रयागराज के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन की समय सारिणी जल्द जारी होने की उम्मीद है। स्पेशल वंदे भारत पटना से सुबह 8:30 बजे चलेगी और रात 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से भी इसे सुबह 8:30 बजे चलाने की तैयारी है जो रात 8:15 बजे तक पटना पहुंचेगी। इसका पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज एवं कानपुर में ठहराव करने की तैयारी है।

विज्ञापन


उधर, हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए एक एसी सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन (04094) 21 सितंबर से 29 नवंबर तक हर रोज सुबह 11:00 बजे चलेगी। गाजियाबाद, गोविंदपुरी रुकते हुए रात 8:50-8:55 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 5:00 बजे ट्रेन पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

 

इसका ठहराव पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशन पर होगा। इसी तरह पटना से (04093) का संचालन 22 सितंबर से 30 नवंबर तक सुबह 7:45 बजे होगा, जो दोपहर 2:30-2:35 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 12:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 20 कोच की ट्रेन में एसी थ्री के 12, एसी टू के चार, एसी फर्स्ट का एक, एसएलआर श्रेणी के दो एवं एक कोच पेंट्रीकार का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed