फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: SP found corona positive in Deputy CM's program

प्रयागराज : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में रहे एसपी मिले कोरोना पॉजिटव

Sun, 09 Jan 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 10:49 PM IST
सार

शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।

विज्ञापन
Prayagraj: SP found corona positive in Deputy CM's program
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात एसपी कौशाम्बी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कोविड जांज के लिए सैंपल लिया। सोमवार को सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस कप्तान के संक्रमित होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


देश-दुनिया की तरह दोआबा में भी धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। रोजाना जिले का कोई न कोई व्यक्ति संक्रमण की जद में आ रहा है। शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी प्रभारी मंझनपुर डॉ. अरुण पटेल की अगुवाई में आरअरटी टीम ने रविवार को एसपी कार्यालय और आवास पहुंचकर उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का कोविड सैंपल लिया। बताया कि सोमवार की शाम तक सभी की जांच रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed