{"_id":"6261a5aa9d2df57fae5ff97e","slug":"prayagraj-sitting-at-home-you-will-be-able-to-know-when-the-e-city-bus-will-be-available-allahabad-news-ald3314180174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घर बैठे जान सकेंगे कब मिलेगी ई-सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घर बैठे जान सकेंगे कब मिलेगी ई-सिटी बस
विज्ञापन
घर बैठे जान सकेंगे कब मिलेगी ई-सिटी बस
ई-बसों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, लांच होगा एप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ई-बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही इन बसों से सफर करने वाले लोगों को घर बैठे यह पता चल जाएगा कि कितने बजे किस रूट की सिटी बस उन्हें कहां मिलेगी। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से एक एप बनाया जा रहा है। यह एप जल्द ही लांच होने की उम्मीद है।
दरअसल प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। प्रयागराज की ही बात करें तो यहां अभी 25 ई- सिटी बसें पांच रूट पर चल रही हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में सफर करने वाले लोगों को जल्द ही घर बैठे उसकी लाइव लोकेशन आदि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि इन बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। नगर विकास विभाग द्वारा यह कार्य किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को यह पता चल जाएगा कि कौन सी बस कितने बजे कहां से चली और उनके गंतव्य तक कब पहुंच जाएगी। इस सुविधा से बस संचालन में जुटे अफसरों को यह भी पता चल जाएगा कि बस में कितने लोग बैठे हैं और उससे कितनी आय हुई। इसके लिए नगर विकास विभाग इसके लिए जल्द ही ‘चलो एप’ लांच किया जाएगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद लोगों को यह भी पता चल जाएगा कि जिस बस से वह सफर करना चाहते हैं उसका किराया कितना होगा और संबंधित बस से वह कितनी देर में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस बिसेन बताते हैं यात्रियों का सफर आरामदायक हो इस बात का पूरा प्रयास किया जा रहा है। एप कब लांच होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।