फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Shine City directors sued for cheating of 10 lakhs

Prayagraj : शाइन सिटी निदेशकों पर 10 लाख की ठगी में मुकदमा

Mon, 20 Jun 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

कार, प्लॉट, गहने समेत अन्य से संबंधित योजनाओं का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में रकम ली गई। लेकिन तय वादे के मुताबिक न तो लाभ दिया गया और न ही मूलधन वापस किया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Shine City directors sued for cheating of 10 lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर में हजारों करोड़ की ठगी करने वाले शाइन सिटी कंपनी के निदेशक भाइयों पर एक और केस दर्ज हुआ है। 10 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित इस मामले में नौ अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



केस जीटीबी नगर करेली के रहने वाले रोहित शर्मा ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम समेत अन्य आरोपियों ने आकर्षक लाभ का झांसा देकर कंपनी की अलग-अलग योजनाओं में करीब 10 लाख रुपये निवेश कराए। कार, प्लॉट, गहने समेत अन्य से संबंधित योजनाओं का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में रकम ली गई। लेकिन तय वादे के मुताबिक न तो लाभ दिया गया और न ही मूलधन वापस किया गया।
विज्ञापन



आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर भी निवेश कराया। वादी का यह भी आरोप है कि उसने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाइन सिटी से संबंधित मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू कर रही है। ऐसे में मुकदमे से संबंधित दस्तावेज जल्द ही ईओडब्ल्यू शाखा में भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed