फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Saraf was taken hostage and looted jewelery worth two lakhs

प्रयागराज : सराफ को बंधकर बनाकर दो लाख के गहने लूटे

Fri, 29 Apr 2022 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 01:31 AM IST
सार

कस्बा नवाबगंज निवासी राजीव सोनी पुत्र संतोष कुमार सोनी नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर पूनम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाता है। उसने बताया कि दोपहर बाद 3.30 के करीब वह दुकान पर बैठा था।

विज्ञापन
Prayagraj: Saraf was taken hostage and looted jewelery worth two lakhs
crime - फोटो : demo pic

विस्तार

नवाबगंज-दहियांवा मार्ग पर सराफा की दुकान से दो लाख के गहने लूट लिए गए। बाइक से पहुंचे दो बदमाशों े असलहे के बल पर सराफ को बंधक बना लिया और फिर गहने लूटकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन



कस्बा नवाबगंज निवासी राजीव सोनी पुत्र संतोष कुमार सोनी नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर पूनम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाता है। उसने बताया कि दोपहर बाद 3.30 के करीब वह दुकान पर बैठा था। तभी अचानक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और अंगूठी दिखाने को कहा। वह गहने निकालने लगा तभी युवकों ने असलहा निकालकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद लगभग दो लाख रुपये मूल्य के गहने लूटकर भाग निकले। इससे पहले विरोध करने पर उसके सिर पर रॉड से वार भी किया।
विज्ञापन



इसके बाद शटर बंद कर चले गए। उसके शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने रस्सी खोली तब जाकर वह मुक्त हुआ। सूचना पर पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल में पता चला कि बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दज्र कर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल भुक्तभोगी लूटे गए गहनों का विवरण नहीं बता पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed