फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Sangam: 50 percent increase in boat fare before Mahakumbh, fair administration agreed

Prayagraj Sangam : महाकुंभ के पहले नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी, मेला प्रशासन ने दी सहमति

Fri, 20 Dec 2024 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 02:53 PM IST
सार

महाकुंभ की शुरुआत के पहले मेला प्रशासन की तरफ से संगम के नाविकों को कई लाभ देने का ऐलान किया गया है। इसके तहत नावों का किराया बढ़ाने पर मेला प्रशासन ने सहमति दे दी है। एडीएम महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
Prayagraj Sangam: 50 percent increase in boat fare before Mahakumbh, fair administration agreed
प्रयागराज संगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में नावों का किराया 50 फीसदी बढ़ाने पर मेला प्रशासन ने सहमति दे दी है। इसके अलावा नाविकों की जीविका और सुरक्षा को देखते हुए कई अन्य लाभ देने का फैसला किया गया है। महाकुंभ की शुरुआत के पहले मेला प्रशासन की तरफ से संगम के नाविकों को कई लाभ देने का ऐलान किया गया है। इसके तहत नावों का किराया बढ़ाने पर मेला प्रशासन ने सहमति दे दी है। एडीएम महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। लंबे समय नाविकों की ओर से नाव का किराया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद का कहना है लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद कई वर्षों से नावों के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी।
विज्ञापन


विदित हो कि प्रयागराज के संगम में इस समय 1455 नावों का संचालन हो रहा है। महाकुंभ के समय आसपास के जिलों से नावों के आने के बाद इनकी संख्या 4000 पार हो सकती है। इन सभी नाविकों की नावों का बोट टेस्ट करने के बाद इन्हें लाइसेंस जारी होगा। साथ ही उन्हें लाइफ जैकेट प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा सभी नाविकों को दो लाख का बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा, जिसकी घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री की ओर से की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घाटों और पार्किंग स्थल पर लगेंगी किराए की सूची

नावों के किराए में की गई बढ़ोत्तरी के बाद अब यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किए गए किराए से ज्यादा न लिया जाय। पारदर्शिता बरतने के लिए नाव के किराए की नई सूची तैयार की जा रही है। एडीएम मेला के मुताबिक, सभी घाटों और पार्किंग स्थलों में इस लिस्ट को चस्पा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed