फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj's new Yamuna bridge becomes no selfie zone, action on violation

प्रयागराज का नया यमुना पुल बना नो सेल्फी जोन, उल्लंघन पर कार्रवाई

Wed, 11 Nov 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's new Yamuna bridge becomes no selfie zone, action on violation
prayagraj news : प्रयागराज में नए यमुना पुल पर लगाया गया नो सेल्फी जोन का बोर्ड। - फोटो : prayagraj
नया यमुना पुल पर आए दिन होने वाले हादसों को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुल की दोनों लेन के साथ ही फुटपाथ को भी नो सेल्फी जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह नो स्टॉप जोन का भी बोर्ड लगा दिया गया है। जिसके उल्लंघन पर कई लोगों के वाहनों का चालान भी किया गया। 
विज्ञापन


नए यमुना पुल पर दिन भर मौज मस्ती करने वालों का जमावड़ा रहता है। शाम होते ही भीड़ कई गुना ज्यादा हो जाती है। यहां आने वाले अपने वाहन पुल पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन भी बाधित होता है। यही नहीं, हादसे का भी खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए पुलिस की ओर से नए पुल को नो सेल्फी  जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही यहां दोनों लेन पर वाहन खड़े करने पर रोक लगा दी गई है। पुल पर जगह-जगह इस संबंध में साइन बोर्ड भी लगवाए गए हैं। एसपी ट्रैफिक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि वाहनों की भीड़ के चलते अक्सर यहां यातायात अवरुद्ध होने की शिकायतें मिलती थीं। इसे ही देखते हुए पुल को नो सेल्फी व नो स्टॉप जोन घोषित किया गया है। मंगलवार को यहां खड़े कई वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed