फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rudrabhishek done for the long life of PM

प्रयागराज : पीएम की लंबी उम्र की कामना के लिए किया रुद्राभिषेक 

Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
सार

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पांच जनवरी 22 को फिरोजपुर के निकट पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक हुई।

विज्ञापन
Prayagraj: Rudrabhishek done for the long life of PM
Prayagraj News : पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घयु के लिए रुद्राभिषेक और पूजन करते भाजपाई। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना के लिए भाजपा महिला मोर्चा की से शहर के कई मंदिरों में शिव पूजन के साथ रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम बेनी माधव मंडल में शिव नगर कॉलोनी स्थित शिवालय, सदर गंगा पट्टी मंडल में श्री कृष्ण मंदिर, सदर यमुना प्रति मंडल में पीपल गांव स्थित शिव मंदिर, प्रीतम नगर मंडल में सुलेमसराय शिवालय, शिवकुटी मंडल में  कचहरी स्थित शिव मंदिर, कीडगंज मंडल में मनकामेश्वर शिव मंदिर, चौक मंडल में बहादुरगंज शिवालय में हुआ।

विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पांच जनवरी 22 को फिरोजपुर के निकट पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक हुई। पीएम की लंबी उम्र की कामना को लेकर ही आज पूजन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने भी शिव पूजन किया। उधर अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी,  दुर्गेश नंदिनी, रेखा यादव, लता उपाध्याय, सुनीता चोपड़ा, शिखा खन्ना, स्वारिका भारद्वाज, काजल पटेल, सोनी लखमानी, सोनी गुप्ता ,कंचन लता, आभा भारती गोस्वामी, किरण पूर्वी जायसवाल, मीनू पांडे आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के दीर्घायु को भाजपाईयों ने की पूजा-अर्चना 
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गंगापार के सभी पच्चीस मंडलो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मांगलिक भविष्य, उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु के लिए शिवालयों में गंगापार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की।

उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी, दिलीप निषाद, प्रभाकर दुबे, अजित तिवारी, रोहित निषाद, गोरखनाथ सिंह, सुदर्शन जी महराज, राजेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए दुर्वासा धाम मंडल किसान मोर्चा गंगापार के मंडल महामंत्री अरुण कुमार पांडेय की अगुवाई में बजहां गांव में शिव मंदिर पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रेखा पाठक, रामदयाल, राजकरण, अभिषेक दुबे, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

पीएम की दीर्घायु के लिए मेजा में की गई पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए शुक्रवार को मेजा के सोना भवन में स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा पाठ कराया गया। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि प्रधानमंत्री के बेहतर कार्यों एवं बढ़ी हुई लोकप्रियता से कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। 

इंद्रदेव ने कहा कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा से किया गया खिलवाड़ वहां के कांग्रेस नेताओं की ओछी हरकत को बया कर रहा है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यों से आज पूरा देश उनकी सुरक्षा और लंबी आयु की कामना कर रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से मांडवी शरण द्विवेदी, रमाशंकर निषाद, उमा शंकर पाठक, भीम पाठक, मोहित मिश्रा, रवि गुप्ता, सुरेंद्र दूबे, चंदन पासी, संदीप सोनकर, चैन सिंह, धीरज श्रीवास्तव, ओपी मिश्रा, अतुल जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed