{"_id":"61896023cbc751400272dba9","slug":"prayagraj-robbery-of-30-thousand-from-salesmen-returning-after-recovery-allahabad-news-ald31998178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : वसूली कर लौट रहे सेल्समैन से 30 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : वसूली कर लौट रहे सेल्समैन से 30 हजार की लूट
Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुट्ठीगंज में पुराने यमुना पुल पर बाइक से शहर लौट रहे निजी दुकान के सेल्समैन सूर्यकांत(32)से 30 हजार रुपये लूट लिए गए। वह यमुना पुल पर पहुंचा ही था कि तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोककर उससे रुपये छीन लिए और फिर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
सूर्यकांत मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला है और वर्तमान में नैनी में रहता है। वह अतरसुइया, गोलपार्क में प्लास्टिक आइटम्स की थोक दुकान में सेल्समैन का काम करता है। साथ ही सामान लेकर जाने वाले दूर-दराज क्षेत्र के व्यापारियों से बकाया रुपये वसूली भी करता है। सोमवार को भी वह वसूली करने चाकघाट, एमपी गया था। वहां से रात करीब 10 बजे बाइक से रुपये लेकर शहर लौट रहा था।
उसने पुलिस को बताया कि वह पुल के बीच में पहुंचा था कि तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। वह जब तक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उससे रुपये छीन लिए और फिर भाग निकले। राहगीरों की मदद से उसने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पूछताछ में भुक्तभोगी ने बताया कि बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अफसर के खाते से हजारों रुपये निकाले
साइबर ठगों ने सोमवार को बिजली विभाग के एसडीओ के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने के बाद अफसर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इस मामले की जानकारी बैंक शाखा को दी और खाते को फ्रिज करवा दिया। इस ठगी की शिकायत उन्होंने साइबर सेल में की है। एसडीओ विजय प्रताप तिवारी सोमवार को साइबर क्राइम के शिकार हो गए। उनके फोन पर आई एक कॉल के जरिए उन्हें चूना लगाया गया।
फोन करने वाले ने उनका बैंक खाते से रजिस्टर्ड फोन नंबर की जानकारी मांगी। इसके बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और दो बार में रकम उड़ा दी गई। एसडीओ ने बताया कि तत्काल इसकी सूचना उन्होंने बैंक अधिकारियों को दी। इसके बाद उस खाते को फ्रिज करवा दिया गया। वर्कशाप के एसडीओ विजय तिवारी के मुताबिक उन्होंने किसी प्रकार का लिंक भी क्लिक नहीं किया और ओटीपी भी शेयर नहीं की थी। फिर भी उनके खाते से रुपये निकल गए।