{"_id":"62acc06b428bb25cff51ece8","slug":"prayagraj-retired-police-officer-s-body-found-in-half-burnt-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रिटायर्ड दरोगा का अधजली हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रिटायर्ड दरोगा का अधजली हालत में मिला शव
Fri, 17 Jun 2022 11:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:26 PM IST
सार
कोरांव के चांदी गांव के पक्कहा का पुरा मजरे के गायत्री प्रसाद तिवारी (62) उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक थे। दो वर्ष पूर्व गाजीपुर जिले से सेवानिवृत्त होकर प्रयागराज स्थित थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के भावापुर में मकान बनवा कर रहते थे।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
कोरांव के चांदी गांव के पक्कहा का पुरा मजरे में आश्रम के पास शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड दरोगा गायत्री प्रसाद तिवारी का शव अधजली अवस्था में मिला। शव के पास ज्वलनशील पदार्थ, सल्फास का पाउच, कैंची और झोला मिला है। पुलिस का कहना है कि गायत्री प्रसाद का पत्नी से विवाद चल रहा था। आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
कोरांव के चांदी गांव के पक्कहा का पुरा मजरे के गायत्री प्रसाद तिवारी (62) उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक थे। दो वर्ष पूर्व गाजीपुर जिले से सेवानिवृत्त होकर प्रयागराज स्थित थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के भावापुर में मकान बनवा कर रहते थे। परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा एक बेटा और चार बेटियां हैं। शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद वह अपने गांव आए। आश्रम के पास उनकी अधजली लाश मिली।
विज्ञापन
शव के पास ज्वलनशील पदार्थ, सल्फास का पाउच और कैंची आदि चीजें पड़ीं थीं। जिससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने उर्मिला को फोन मिलाया। उर्मिला ने बताया कि वे घर से झगड़ा कर निकले थे और फोन कर कहा था कि वह मरने जा रहे हैं। मौके पर पहुंची सीओ मेजा अमिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। उधर ग्रामीणों ने बताया कि उर्मिला के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। कोरांव में उन्होंने पत्नी के खिलाफ तहरीर भी दी थी। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया था। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि जब उर्मिला से उन्होंने मरने की बात कही थी तो उसने उन्हें रोकने की क्यों नहीं कोशिश की।
बेलन नदी के पुल के नीचे उतराता मिला शव
कोरांव थाना क्ष्ेात्र के देवघाट स्थित बेलन नदी के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक शव उतराता दिखा तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोरांव पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त मुकेश कुमार 17 पुत्र रमाशंकर बहेलिया निवासी ग्राम महुली थाना कोरांव के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुकेश बृहस्पतिवार की शाम अपने घर से काम करने के लिए निकला था, उसके बाद से वापस नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि संभवत: दुर्घटना का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।