फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rain of votes in Advocate Union election

प्रयागराजः अधिवक्ता संघ चुनाव में वोटों की बारिश

Fri, 26 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Rain of votes in Advocate Union election
Prayagraj: Rain of votes in Advocate Union election
अधिवक्ता संघ चुनाव में वोटों की बरसात
विज्ञापन

0 वकीलों ने जमकर किया मतदान, 85 प्रतिशत मत पड़े
0 मतपेटियां सील की गईं, आज से होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को वोटों की जमकर बरसात हुई। करीब 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों की सील कराकर सुरक्षित कोषागार के स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। मतगणना शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान साढ़े सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आती गई। दिन के 12 बजे तक बूथों पर वकीलों की लंबी कतार लग गई। शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 3959 मतदाता सदस्यों में से 3371 लोगों ने वोट डाले। यह आंकड़ा लगभग 85 प्रतिशत है। मतदान के बाद सभी 16 मतपेटियों को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील करने के बाद कोषागार के स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को नौ बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के संगम सभागार में मतगणना शुरू होगी। पहला परिणाम अध्यक्ष पद का सायं चार बजे तक आने की संभावना है। मतगणना के दौरान जिस पद की गणना होगी सिर्फ उसी पद के उम्मीदवार मतगणनास्थल पर मौजूद रह सकेंगे।
विज्ञापन

बिना पर्यवेक्षक के शांतिपूर्ण चुनाव
अधिवक्ता संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के लिए इस बार कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया गया था। जबकि विगत कई वर्षों से विवाद को देखते हुए हाईकोर्ट द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाते रहे हैं, जिनकी देखरेख में चुनाव होता था। हाईकोर्ट का निर्देश इस बार भी था मगर कोर्ट ने कोई पर्यवेक्षक नियुक्त करने के बजाए एल्डर कमेटी को ही चुनाव के संचालन का जिम्मा सौंपा था। चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न हो गया। इस बार के चुनाव में कुल 107 प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम रहा मेहरबान
अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार मौसम मेहरबान रहा। बुधवार को इस बात की आशंका थी कि यदि भारी बरसात होती है तो मतदान टालना पड़ेगा। बुधवार रात हुई बरसात ने इस आशंका को और बल दिया। मगर बृहस्पतिवार को सुबह से ही खुली धूप निकली थी और शाम पांच बजे तक बारिश नहीं हुई। हालांकि मतदात खत्म होने के थोड़ी ही देर बाद तेज बरसात से कई प्रत्याशियों के कैंप उखड़ गए।
कड़ी सुरक्षा का था इंतजाम
मतदान कार्य में लगभग 150 अधिवक्ताओं का सहयोेग लिया गया। मतदान स्थल पर चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में एल्डर कमेटी के सदस्य, संघ की निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य मतदान की निगरानी करते रहे । मतदान के लिए सीओ और एसओ कर्नलगंज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मतदान स्थल से लेकर परिसर के आसपास लगाए गए थे। मतदान के दौरान एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगर मजिस्ट्रेट जायजा लेते रहे।
पूर्व विधायक सहित कई लोगों ने डाले वोट
प्रयागराज। अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान में पूर्व विधायक दीपक पटेल, अधिवक्ता और भाजपा नेता नरेन्द्र देव पांडेय, बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्र नगरहा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मतदान किया। यह सभी अधिवक्ता होने के कारण संघ के सदस्य भी हैं।
पंडालों में दिन भर बंटी पूड़ी सब्जी
प्रयागराज। संघ के चुनाव में मतदान के दौरान विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट गेट के सामने तक की सड़क पर प्रत्याशियों ने अपने अपने कैंप लगा रखे थे। सभी पंडालों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के जलपान और भोजन की व्यवस्था कर रखी थी। सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक कैंपों में समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। कई प्रत्याशियों ने पैकेट बंद पूडी सब्जी, मिठाई तो कई ने हलवाई लगा रखा था। इनके यहां स्टॉल लगाकर भोजन और नाश्ता बांटा गया। अधिवक्ताओं के अलावा बाहर से आए समर्थकों और कचहरी आए वादकारियों ने भी कैंप में जाकर प्रत्याशियों के भोजन और जलपान का आनंद लिया।
जमकर हुआ प्रचार पर्चियों का लगा अंबार
मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अंतिम समय तक मतदाताओं से अपील करते रहे। शाम तक सड़क पर पर्चियों का अंबार लग गया। कुछ प्रत्याशियों ने मतदाताओं को पेन और डायरी देकर लुभाने की कोशिश भी की।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया
प्रयागराज। अधिवक्ता संघ के चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारी ने मतदान में सहयोग करने के लिए प्रत्याशियों, मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे अधिवक्ता सहयोगियों, पुलिस और प्रशासन के लोगों का आभार जताया है। परिसर प्रदान करने के लिए जिला जज का भी आभार जताया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन गंगा प्रसाद पांडेय, विनोद चंद दुबे, राजेन्द्र श्रीवास्तव, केके मालवीय, कौशलेश सिंह चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार मिश्र, संघ के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंत्री मनोज सिंह लोकेश, कृष्ण चन्द मिश्र बऊ चुनाव अधिकारी के सहयोगी रमाकांत पांडेय, सुरेश तिवारी काका ने सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed