{"_id":"64a0871febf21a004700a197","slug":"prayagraj-railway-news-allahabad-news-c-3-1-ald1024-166805-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अचानक निरस्त कर दी गई नौचंदी, परेशान हुए मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अचानक निरस्त कर दी गई नौचंदी, परेशान हुए मुसाफिर
विज्ञापन
प्रयागराज। संगम स्टेशन से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को अचानक निरस्त कर दी गई। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन था, उन्हें ज्यादा दिक्कत हुई। इस वजह से जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस में भीड़ गई। आरक्षित कोच में जनरल टिकट लेकर तमाम यात्री चढ़ गए।
नौचंदी एक्सप्रेस की रवानगी प्रयागराज संगम स्टेशन से शाम 5.20 बजे होती है। बताया जा रहा है कि ट्रेन शुक्रवार को ही सहारनपुर से निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से नौचंदी शनिवार को प्रयागराज नहीं आई। यहां ट्रेन न आने की वजह से उसे संगम स्टेशन से भी निरस्त कर दिया गया। तमाम यात्री शाम को स्टेशन पहुंचे तो उन्हें मालूम हुआ कि नौचंदी निरस्त है।
हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि ट्रेन निरस्त होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को दी गई थी। कीडगंज के प्रिंस गुप्ता ने बताया कि जरूरी कार्य से उन्हें बरेली जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से वह बस से रवाना हुए। वहीं नौचंदी निरस्त होने की वजह से तमाम मुसाफिर संगम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए। इससे संगम एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई। स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची एवं जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री घुस गए। इससे यात्रियों को काफी परेशान हुई।