फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rail traffic stopped on Delhi-Howrah route on the information of time bomb under railway under pass, police reached the spot

प्रयागराज : रेलवे अंडर पास के नीचे टाइम बम की सूचना पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर रोका गया रेल यातायात, पुलिस मौके पर पहुंची

Thu, 13 Jan 2022 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Rail traffic stopped on Delhi-Howrah route on the information of time bomb under railway under pass, police reached the spot
Prayagraj News : रेलवे अंडर पास के नीचे दिखा टाइम बम जैसी डिवाइस। - फोटो : प्रयागराज

प्रयागराज क्षेत्र में मेजारोड में स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे टाइम बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। टाइम बम की तरह दिखने वाले इस डिवाइस में मीटर भी चल रहा है और लाइट भी जल रही है। उस बॉक्स के पास एक पत्र भी रखा है। पुलिस ने दिल्ली हावड़ा की रेल यातायात भी रोकवा दी है। 

विज्ञापन

बम की सूचना से तकरीबन ढाई घंटे ठप रहा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग

बम की सूचना मिलने के बाद रात नौ बजे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेल संचालन रोक दिया  गया। इस दौरान एक दर्जन ट्रेनों को जहां को तहां रोक लिया गया। तकरीबन ढाई घटे ट्रेनों की आवाजाही नहीं हुई।  

जिन ट्रेनों को रोका गया उसमें  प्रताप एक्सप्रेस,  नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो, अहमदाबाद-पटना, लोकमान्य तिलक-वाराणसी, लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र,  बीकानेर-हावड़ा,  महाबोधि एक्सप्रेस,  आनंद विहार-भागलपुर, मधुपुर-आनंद विहार हमसफर, बनारस-मैसूर, मगध एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस शामिल रही। सीपीआरओ एनसीआर डा. शिवम शर्मा ने बताया कि बम की सूचना फर्जी साबित होने के बाद रात 11.25 बजे ट्रेनों को आवागमन शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed