फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Quarantine girl's condition worsens in Kalindipuram, death on the way to hospital

Prayagraj: कालिंदीपुरम में क्वारंटीन युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Quarantine girl's condition worsens in Kalindipuram, death on the way to hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल सेंटर में क्वारंटीन युवती की रविवार रात मौत हो गई। उसे एंबुलेंस से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लाया जा रहा था। यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत का पता लगाने के लिए उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि, उसकी अभी कोरोना की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसआरएन के संदिग्ध वार्ड मेें भर्ती उसके पति का नमूना भी भेजा गया है। इसके पहले क्वारंटीन सेंटर में रविवार को भी 27 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


मेजा के मुकुंदपुर गांव की रहने वाली युवती पति के साथ मुंबई से लौटी थी। 21 मई को सीएचसी पर दिखाने गई तो डॉक्टरों ने उसकी हालत देख  क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। यहां वह 23 मई को आई थी। रविवार की रात उसकी हालत गंभीर हुई तो उसे एसआरएन अस्पताल भेजा जाने लगा।

विज्ञापन

Prayagraj: Quarantine girl's condition worsens in Kalindipuram, death on the way to hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

क्वारंटीन सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक सेंटर पर तैनात डॉक्टरों ने बताया है कि युवती खुद ही चलकर एंबुलेंस में बैठी थी। हालांकि, उसके जानने वालों का आरोप है कि युवती की तबीयत तीन दिन से खराब थी। सेंटर पर तैनात डॉक्टरों ने सही से देखा ही नहीं। इससे युवती की हालत गंभीर हो गई और एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। 

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव कहते हैं कि अस्पताल पहुंचने पर युवती की जांच की गई तो वह ब्रॉड डेड थी। 24 घंटे में दो लोगों की मौत से इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज कहते हैं कि सेंटर पर क्वारंटीन लोगोें के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 12 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। वे लोग क्वारंटीन लोगों की जांच भी कर रहे हैं। इन सबके बावजूद भी लोगों की मौत हो रही है। यह पोस्टमार्टम से ही पता चल सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को हंडिया तहसील के युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

Prayagraj: Quarantine girl's condition worsens in Kalindipuram, death on the way to hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कैदियों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रवासियों के भेजे 110 नमूने

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को नैनी जेल के कैदियों, एसआरएन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों और जिले में आए प्रवासियों के 110 नमूने जांच को मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और कैदियों के नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें गई थीं। जबकि प्रवासियों के नमूने कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर से लिए गए हैं। उन्हें जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से यहां लाया गया है।

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कैदियों के 35, पीएचसी स्वास्थ्य कर्मियों के करीब 50 और बाकी प्रवासियों के हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 69 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 67 का ही आंकड़ा बताया गया है। इसके अलावा 121 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। तहसीलदार के संपर्क में आने वाले लेखपालों सहित अन्य तहसील कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed