फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Property of a dozen gangsters will be attached, Atiq is close to Vijay Mishra

प्रयागराज : दर्जनभर से अधिक गैंगस्टर्स की कुर्क होगी संपत्ति, अतीक, विजय मिश्र के कई करीबियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 07 Jan 2022 03:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 03:44 AM IST
सार

माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत माफिया की करोड़ों की संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है। अतीक अहमद के साथ ही दिलीप मिश्रा और कई अन्य के नाम इनमें शामिल हैं। हालांकि अब तक इनके गुर्गों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Property of a dozen gangsters will be attached, Atiq is close to Vijay Mishra
Prayagraj News : विजय मिश्र और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अतीक अहमद, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा समेत तमाम माफिया को तगड़ी आर्थिक चोट देने के बाद अब पुलिस की नजर उनके गुर्गों पर है। माफिया गिरोह के ऐसे एक दर्जन सदस्यों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि चुनावों के मद्देनजर उन पर नकेल करने की तैयारी है। उनकी संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही इन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन


माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत माफिया की करोड़ों की संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है। अतीक अहमद के साथ ही दिलीप मिश्रा और कई अन्य के नाम इनमें शामिल हैं। हालांकि अब तक इनके गुर्गों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। माफिया के गैंग चार्ट में शामिल कई नाम ऐसे हैं, जिनके खिलाफ अब तक कार्रवाई लंबित हैं। सिर्फ अतीक अहमद गिरोह की ही बात की जाए तो ऐसे आधा दर्जन नाम हैं, जो गैंगस्टर के मुकदमे में नामजद होने के बावजूद अब तक कार्रवाई की जद से बाहर हैं।

विज्ञापन

संपत्तियों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

खास बात यह है कि इनके खिलाफ चार्जशीट लगने को काफी वक्त बीत चुका है, इसके बावजूद उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इसी तरह बच्चा पासी व दिलीप मिश्र गिरोह के भी कई गुर्गों के भी आर्थिक साम्राज्य पर चोट नहीं पहुंचाई जा सकी है। हालांकि अब माफिया के इन्हीं करीबियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे एक दर्जन नामों की सूची तैयार की गई है, जिनकी कुछ संपत्तियों के बारे में पुलिस ने पता लगाया है और अन्य के संबंध में जानकारी जुटाने का क्रम जारी है।

 

सूत्रों का कहना है कि जल्द उच्चाधिकारियों के माध्यम से इन संपत्तियों को कुर्ककरने की अनुमति मांगने संबंधी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि गैंगस्टर के जो भी मुकदमे लंबित हैं, उनकी समीक्षा की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर इन मामलों में और तेजी से कार्रवाई केनिर्देश दिए गए हैं।

चार हिस्ट्रीशीटरों के पास अब भी शस्त्र लाइसेंस
चुनाव के मद्देनजर चिह्नित अपराधियों पर दर्ज मामलों, उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान ही चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है। पता चला है कि जिले में चार हिस्ट्रीशीटर हैं जिनके पास अब भी शस्त्र लाइसेंस है। एसपी क्राइम ने बताया कि यह सभी अलग-अलग थानों से संबंधित मामले हैं। फिलहाल इन चारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed