फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Preparations for merger of Prayag, Rambagh, Sangam, Jhunsi and Phaphamau stations with North Central Railway

प्रयागराज : प्रयाग, रामबाग, संगम, झूंसी और फाफामऊ स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे में विलय की तैयारी

Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
सार

दरअसल प्रयागराज शहर में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, बमरौली और नैनी के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज, प्रयागराज रामबाग, झूंसी और उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ स्टेशन भी हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Preparations for merger of Prayag, Rambagh, Sangam, Jhunsi and Phaphamau stations with North Central Railway
Prayagraj News : दारागंज रेलवे स्टेशन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज शहर के दारागंज, झूंसी, प्रयागराज रामबाग, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज संगम और फाफामऊ रेलवे स्टेशन के उत्तर मध्य रेलवे में विलय के लिए तीन क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कमेटी का गठन कर लिया गया है। यह कमेटी इसी सप्ताह उत्तर मध्य रेलवे में इन स्टेशनों के विलय के संबंध में अपनी रिपोर्ट भेज देगी। 

विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज शहर में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, बमरौली और नैनी के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज, प्रयागराज रामबाग, झूंसी और उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ स्टेशन भी हैं। दूसरी जोनल रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे में विलय का मुद्दा लंबे समय से जनप्रतिनिधि उठा रहे हैं। क्योंकि उत्तर रेलवे के स्टेशन का लखनऊ एवं दिल्ली तथा पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों का नियंत्रण वाराणसी एवं गोरखपुर से होता है।
विज्ञापन


यात्री सुविधा से जुड़ी तमाम समस्या हो या फिर कुंभ मेला से बड़े आयोजन हो। इन सभी के लिए लखनऊ, दिल्ली तक पहले आवाज पहुंचानी होती है। इससे तमाम कार्यों में लेट लतीफी भी होती है। जबकि प्रयागराज में एनसीआर जीएम के साथ डीआरएम कार्यालय भी है। इसी वजह से वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के पूर्व तत्कालीन सीआरबी अश्विनी लोहानी ने शहर के सभी स्टेशनों के एनसीआर में विलय की बात कही थी। लेकिन उनके जाने के बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयागराज आगमन के दौरान यह मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने उठाया तो उन्होंने तीनों ही जोनल रेलवे से इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा। उनके जाने के बाद ही पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम वीके त्रिपाठी को सीआरबी का पद मिल गया। हालांकि अब तीनों ही जोनल रेलवे के जीएम की संस्तुति पर कमेटी का गठन कर रेलमंत्री को रिपोर्ट इसी सप्ताह भेजे जाने की बात कही जा रही है। डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया कि इस बारे में रेलवे बोर्ड को ही कोई निर्णय लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed