फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police will go to Lucknow in search of Atiq's son Ali

प्रयागराज : पूर्व सांसद अतीक के बेटे अली की तलाश में लखनऊ जाएगी पुलिस

Thu, 06 Jan 2022 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:22 AM IST
सार

अली और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले अपने ही मौसा इमरान के छोटे भाई जीशान उर्फ जानू के साथ मारपीट की थी और उसके घर में जेसीबी से तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से अली के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Police will go to Lucknow in search of Atiq's son Ali
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अतीक के बेटे अली की तलाश में पुलिस लखनऊ जाएगी। जीशान उर्फ जानू के साथ मारपीट करने वाले अली के 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। उनकी पहचान के लिए पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

विज्ञापन


अली और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले अपने ही मौसा इमरान के छोटे भाई जीशान उर्फ जानू के साथ मारपीट की थी और उसके घर में जेसीबी से तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से अली के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


दोनों से तमंचा और पिस्टल बरामद हुआ था। अली की तलाश में क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पता चला है कि वह शहर से भाग निकला है। उसकी तलाश में एक टीम को लखनऊ भेजा जाएगा। अली के साथ साथ 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ भी मुकदमा हुआ था। उनकी पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी फुटेज को को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीडगंज गोलीकांड में बचे आरोपियों की तलाश में दबिश 
प्रयागराज। कीडगंज में राजन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय के साथ सतीश और लाली को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी भी दो आरोपी बचे हैं। एसओ मनोज यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में आज कई जगह दबिश दी गई। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

धार्मिक टिप्पणी करने वाले छात्रों के गांव जाएगी पुलिस 
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रावास के कुछ अंतवासियों की तलाश में पुलिस उनके गांव जाएगी। दो छात्रावासों के अंत:वासियों में तीन दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद आरोपी छात्र फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस अब उनके गांव जाकर दबिश देगी। 

क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, साथी घायल 
शिवकुटी थाना क्षेत्र में एमएनएनआईटी क्रासिंग के पास बुधवार की रात पटरी पार करते समय दो मजदूर धर्मनारायण तिवारी (50) और अंकित मिश्रा (20) ट्रेन की चपेट में आ गए। धर्म नारायण की मौके पर मौत हो गई जबकि अंकित को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed