फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Suspended 17 policemen missing from duty without informing

प्रयागराज पुलिस : बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब 17 पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Police: Suspended 17 policemen missing from duty without informing
बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब 17 पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

30 दिन या इससे अधिक समय से थे गैरहाजिर
प्रयागराज। बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह 30 दिन या इससे अधिक समय से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। इन्होंने इस संबंध में कोई भी सूचना अपने अधिकारियों को नहीं दी। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करा दी है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में तीन दरोगा, चार दीवान व 10 सिपाही शामिल हैं। इनमें एसआई उज्जवल राय, गिरजेश मिश्र, टीएसआई गौतम मुनि प्रसाद व अन्य शामिल हैं। निलंबित पुलिसकर्मियों में 13 पुलिस लाइन, औद्योगिक व कर्नलगंज थाने के अलावा यातायात पुलिस लाइन में एक-एक और एक यूपी 112 में तैनात था। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि अनुशासनहीनता में उपरोक्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। यह सभी बिना अनुमति व अवकाश स्वीकृत कराए बगैर गैर हाजिर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed