फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: SBI ATM kept breaking for 20 minutes, police kept sleeping

Prayagraj Police : 20 मिनट तक तोड़ा जाता रहा एसबीआई का एटीएम, सोती रही पुलिस

Sun, 06 Mar 2022 05:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 05:21 AM IST
सार

मैनेजर सौरभ सिन्हा की ओर से पुलिस को बताया गया कि घटना 28 मार्च की भोर में हुई। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि घटना तीन बजे से लेकर 3.20 मिनट तक अंजाम दी गई। बदमाश 20 मिनट तक एटीएम केबिन के भीतर रहकर उसे तोड़ने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
Prayagraj Police: SBI ATM kept breaking for 20 minutes, police kept sleeping
चोरों ने तोड़ा एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालिंदीपुरम में एसबीआई का एटीएम लूट की कोशिश के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि बदमाश करीब 20 मिनट तक एटीएम तोड़ने की कोशिश करते रहे। यही नहीं उन्होंने दोबारा आकर एटीएम तोड़ने की कोशिश की थी। फिलहाल पांचवें दिन भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर ही रहे।

विज्ञापन



मैनेजर सौरभ सिन्हा की ओर से पुलिस को बताया गया कि घटना 28 मार्च की भोर में हुई। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि घटना तीन बजे से लेकर 3.20 मिनट तक अंजाम दी गई। बदमाश 20 मिनट तक एटीएम केबिन के भीतर रहकर उसे तोड़ने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि बदमाशों की संख्या तीन थी। जिनमें से दो बदमाश एटीएम केबिन के भीतर आए। लेकिन एटीएम तोड़ने की कोशिश एक ही बदमाश ने की। उसके साथ केबिन के भीतर आया दूसरा बदमाश लगातार भीतर-बाहर आता जाता रहा। जबकि ,उनका तीसरा साथी बाइक पर ही खड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार सफल न होने पर कुछ देर बार फिर पहुंचे बदमाश

पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि बदमाश घटना से कुछ देर पहले भी एटीएम में पहुंचे थे। कुछ देर तक वहां रहने के बाद वह एटीएम केबिन से निकल गए और फिर सीआईएसएफ कॉलोनी की ओर गए।



कुछ देर बाद फिर वह वापस एटीएम केबिन तक पहुंचे और इसके बाद एटीएम तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद सीआईएसएफ कॉलोनी होकर ही कसारी मसारी की ओर चले गए। पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा पाई है कि बदमाश आए किधर से। धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed