फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Policemen are asking questions what is the condition of your area

Prayagraj Police : पुलिसकर्मी पूछ रहीं सवाल, क्या है आपके इलाके का हाल

Mon, 30 May 2022 05:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 05:11 AM IST
सार

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ही रिजर्व पुलिस लाइन में एक हालचाल दस्ते का गठन किया गया है। इसमें 25 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Policemen are asking questions what is the condition of your area
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगली बार किसी फोन कॉल पर महिला पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई दे, जो आपसे आपके क्षेत्र के बारे में पूछे, तो चौंकिएगा मत। यह उस कवायद का हिस्सा है, जो जिला पुलिस की ओर से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य आम लोगों की मदद से पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त व सशक्त बनाना है। अफसरों का कहना है कि इसका फायदा लोगों के साथ-साथ विभाग को भी मिल रहा है। सूचनाएं शीघ्रता से मिल रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन



कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ही रिजर्व पुलिस लाइन में एक हालचाल दस्ते का गठन किया गया है। इसमें 25 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने क्षेत्रों में रहने वाले प्रबुद्धजनों समेत अलग-अलग समूहों के लोगों को फोन करती हैं और फिर उनसे उनके क्षेत्र का हाल पूछती हैं। क्षेत्र में जुआ, सट्टा या अन्य किसी तरह की अवैध गतिविधि हो रही तो उसके बारे में भी जानकारी जुटाती हैं।
विज्ञापन



फिर इस सूचना को हालचाल दस्ते के व्हाट्सएप ग्रुप पर देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी जाती है, जिनके माध्यम से सूचनाओं, शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। हालचाल दस्ते में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मियों की ओर से रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 300 फोन कॉल की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
हालचाल दस्ते का गठन एसएसपी अजय कुमार की पहल पर किया गया। वह कहते हैं, कि इसका फायदा आम लोगों के साथ ही पुलिस को भी मिला। इससे शिकायतों के साथ ही कई अहम सूचनाएं भी मिलीं। जरूरत के मुताबिक, इन सूचनाओं पर कार्रवाई भी की गई। इस प्रोएक्टिव पुलिसिंग को सराहा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालचाल दस्ते की ओर से जल्द ही क्षेत्रवार व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसमें इलाके के लोगों को जोड़ा जाएगा और सूचनाएं साझा करने के साथ ही जागरूकता आदि के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।


किस दिन किसे की जाती है कॉल
सोमवार- बैंक अफसर, वित्तीय संस्थाएं, कर्मचारी
मंगलवार- मीडियाकर्मी
बुधवार- औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालक व व्यापारी
बृहस्पतिवार- सांसद, विधायक, पार्षद, राजनैतिक व्यक्ति
शनिवार- अधिवक्ता
रविवार- पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed