फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police in preparation for issuing warrant against seven including Atiq's son, applied in court

प्रयागराज : अतीक के बेटे समेत सात के खिलाफ वारंट जारी कराने की तैयारी में पुलिस, कोर्ट में दी अर्जी

Thu, 06 Jan 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 09:14 PM IST
सार

31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। यहां रहने वाले जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया था कि अली अपने आठ नामजद व 15 अज्ञात साथियों संग उसके प्लॉट पर आया। फिर फोन पर अपने अब्बा से जबरन बात कराई।

विज्ञापन
Prayagraj: Police in preparation for issuing warrant against seven including Atiq's son, applied in court
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके सात साथियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया जाएगा। पुलिस की ओर से इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गई है। सभी आरोपी पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे हैं। उधर वादी मुकदमा जीशान की ओर से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की भी मांग की गई है।

विज्ञापन


31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। यहां रहने वाले जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया था कि अली अपने आठ नामजद व 15 अज्ञात साथियों संग उसके प्लॉट पर आया। फिर फोन पर अपने अब्बा से जबरन बात कराई। जिसमें कहा गया कि जमीन उसकी पत्नी के नाम कर दो या पांच करोड़ रुपये पहुंचा दो। मना करने पर उसे व उसके दो रिश्तेदारों को जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से सैफ व फहद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवॉल्वर बरामद कर ली थी। लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी अन्य आरोपियों का पता नहीं हासिल कर पाई है। चर्चा इस बात की भी है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गई है। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी तय समय में हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Police in preparation for issuing warrant against seven including Atiq's son, applied in court
Prayagraj News : आरिफ उर्फ कछोली। - फोटो : प्रयागराज

नामजद आरोपी का धमकी देने का वीडियो वायरल
मामले में नामजद आरोपियों में से एक आरिफ उर्फ कछोली का धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह ट्रेन में सवार दिख रहा है और यह उसने मोबाइल से खुद बनाया है। इस वीडियो में वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई पड़ रहा है। ट्रेन की आवाज के चलते उस शख्स का नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, जिसे वह धमकी दे रहा है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, वादी जीशान का आरोप है कि वह उसका नाम लेकर ही देख लेने की धमकी दे रहा है और यह वीडियो सौंपा है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

घायल गुफरान की हालत में नहीं हुआ सुधार
उधर पिटाई में गंभीर रूप से घायल गुफरान की हालत में फिलहाल सुधार नहीं हुआ है। उसके जबड़े और सिर की हड्डी में चोट आई है। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने की बात कही है। फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एक-दो दिन में उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed