फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police find vital clue in Fafamau murder case, pick up neighbouring youth

फाफामऊ हत्याकांड : खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, पड़ोसी युवक को उठाया, लड़की ने भेजा था आई हेट यू का मैसेज

Sun, 28 Nov 2021 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

मोबाइल चैट से मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि इसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। वारदात से पहले किशोरी ने आरोपी को आई हेट यू का मैसेज भी किया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Police find vital clue in Fafamau murder case, pick up neighbouring youth
Prayagraj News : पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फाफामऊ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक परिवार के पड़ोसी युवक पवन सरोज को उठा लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक मृतक किशोरी को परेशान करता था।

विज्ञापन


मोबाइल चैट से मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि इसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। वारदात से पहले किशोरी ने आरोपी को आई हेट यू का मैसेज भी किया था।
विज्ञापन


बता दें कि फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतकों में फूलचंद (50), उसकी पत्नी मीनू (45), बेटा शिव (10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल थी। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले थे। धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Police find vital clue in Fafamau murder case, pick up neighbouring youth
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
दलित बिरादरी का फूलचंद मजदूरी करता था और गोहरी गांव स्थित घर में पत्नी, बेटी व बेटे के साथ रहता था। मंगलवार शाम आखिरी बार उसके बेटे शिव को ग्रामीणों ने देखा था। बुधवार को पूरे दिन घर से कोई बाहर नहीं निकला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही चाट विक्रेता संदीप कुमार ने सामने से गुजरते वक्त घर का दरवाजा खुला देखा।

भीतर झांकने पर कोई दिखाई नहीं दिया तो उसने कुछ दूर पर रहने वाले फूलचंद के भाई किशन को सूचना दी जो सीमा सुरक्षा बल में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। किशन ने बताया कि वह घर के भीतर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

बरामदे में दो अलग-अलग चारपाइयों पर उसके भाई व भाभी खून से लथपथ मृत पड़े थे जबकि बगल में ही भतीजे का शव पड़ा हुआ था। भीतर के कमरे में भतीजी मृत मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग व अन्य परिवारीजन आ गए। एक साथ चार हत्याओं की सूचना पर सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed