{"_id":"6385087ce669531d2a62d5b5","slug":"prayagraj-police-commissionerate-ig-ramit-sharma-first-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Police Commissionerate : आईजी रमित शर्मा बने प्रयागराज के पहले पुलिस कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Police Commissionerate : आईजी रमित शर्मा बने प्रयागराज के पहले पुलिस कमिश्नर
Tue, 29 Nov 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:49 AM IST
सार
रमित 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं और तेजतर्रार अफसरों में उनकी गिनती होती है। वह मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। वह चार वर्ष पूर्व प्रयागराज में बतौर आईजी तैनात रह चुके हैं। उधर आईजी रेंज प्रयागराज के पद पर तैनात डॉ. राकेश सिंह को बरेली रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के तीन दिन बाद आखिरकर सोमवार को नवगठित प्रयागराज समेत तीन पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों के नाम की घोषणा कर दी गई। बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उधर अजय मिश्रा को गाजियाबाद और डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आगरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
रमित 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं और तेजतर्रार अफसरों में उनकी गिनती होती है। वह मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। वह चार वर्ष पूर्व प्रयागराज में बतौर आईजी तैनात रह चुके हैं। उधर आईजी रेंज प्रयागराज के पद पर तैनात डॉ. राकेश सिंह को बरेली रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश-द्वितीय को आईजी रेंज प्रयागराज और एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय को एसएसपी मथुरा बनाया गया है। सोमवार देर रात जारी तबादला सूची में वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन व गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन