फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj police arrested Brijesh Pandey over running gambling

यूपीः पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के करीबी बृजेश पाण्डेय को किया गिरफ्तार, चलाता था जुए का अड्डा

Tue, 29 Oct 2019 07:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj police arrested Brijesh Pandey over running gambling
भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष के साथ खड़ा बृजेश पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध की सख्ती के कारण जुआ/सट्टा का मुख्य संचालक व गैंग लीडर बृजेश पाण्डेय सहित 10 लोग हुए गिरफ्तार किए गए। ये सरगना बृजेश पाण्डेय खुद को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नजदीकी बताकर पुलिस में रौब दिखाया करता था। इसकी जानकारी एसएसपी को मिली तो उन्होंने देर रात इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मुख्य संचालक/गैंग लीडर बृजेश पाण्डेय भारतीय युवा मोर्चा का पूर्व जिलाध्यक्ष था। थाना नैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी जुआरियों का चालान कर जेल भेज दिया है। थाना नैनी के अंतर्गत रेल गांव में कई वर्षों से चल रहा जुए के अड्डे पर बीती रात (28 अक्तूबर) पुलिस की विशेष टीम ने छापा मारकर जुए के अड्डे का मुख्य संचालक बृजेश पाण्डेय सहित 10 लोग गिरफ्तार किए।
विज्ञापन


जहां पर भारी मात्रा में नकदी और ताश की गड्डी बरामद की गई है। पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानीयी लोगों ने बताया कि जब वह जुए के अड्डे का विरोध करते थे तो बृजेश पाण्डेय अपने आप को भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का करीबी बताकर धोस दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश कहा करता था मेरी पहुंच ऊपर तक है, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्ती के कारण उक्त लोगों की गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed