फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police Anti corruption Cell

पुलिस वाले रिश्वत मांगे तो मोबाइल पर बताइये

Sun, 29 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Police Anti corruption Cell
Prayagraj Police Anti corruption Cell
पुलिस एंटी करप्शन सेल का गठन
विज्ञापन

प्रयागराज। पुलिस वाला अगर आपसे रिश्वत मांगे तो उसकी शिकायत की जा सकती है। पुलिस वालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए पुलिस एंटी करप्शन सेल का गठन किया गया है। सेल के नोडल अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद को बनाया गया है। मोबाइल नंबर 9369887221 पर फोन करने के साथ साथ इसी नंबर पर व्हाट्सएप पर भी शिकायतें की जा सकती हैं।

अब तब जिले में पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई सेल नहीं था। दरोगा-सिपाहियों के बारे में अक्सर रिश्वत मांगने की शिकायतें होती थीं लेकिन पहचान खुलने के डर के कारण कोई भी सामने आकर शिकायत नहीं करता था। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एंटी पुलिस करप्शन सेल का गठन किया है। सेल की खास बात यह है कि आम जनता के साथ साथ पुलिस वाले भी इसमें शिकायत कर सकते हैं। सेल के मोबाइल पर पर आने वाले फोन और व्हाट्सएप पर मिली सूचनाएं 24 घंटे दर्ज की जा सकेंगी। शिकायतों का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। एसएसपी के मुताबिक 29 सितंबर की एक बजे के बाद सेल क्रियाशील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed