फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Panic of the new variant of Covid Omicron audience decreased again in the cinema hall

प्रयागराज : कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत, सिनेमाहाल में फिर घट गए दर्शक

Thu, 02 Dec 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Panic of the new variant of Covid Omicron audience decreased again in the cinema hall
prayagraj news : PVR Prayagraj - फोटो : prayagraj

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एलर्ट जारी होने के साथ लोगों में भी भय व्याप्त हो गया है। इसकी वजह से सिनेमाहाल में दर्शकों की संख्या एक बार फिर कम होने लगी है। एक सप्ताह में यह संख्या एक चौथाई तक पहुंच गई है। हालांकि, सिनेमाहाल संचालकों का यह भी कहना है कि इस दौरान कोई अच्छी फिल्म नहीं आई। इस वजह से भी दर्शकों की संख्या कम रही।

विज्ञापन


मनोरंजन कर विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पीवीआर में पांच नवंबर को 3300 दर्शक पहुंचे थे लेकिन 28 को यह संख्या 1700 रह गई। एक दिसंबर को सिर्फ 880 दर्शक ही हाल में पहुंचे। इसके अलावा गौतम में भी पांच से 11 नवंबर के बीच कुल 6000 दर्शक पहुंचे थे। वहीं 25 से 30 नवंबर के बीच सिर्फ 1800 टिकट ही बिके। हालांकि दर्शकों की कम संख्या के पीछे कोविड के नए वैरिएंट की दहशत के साथ अच्छी फिल्में नहीं आने को भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


संचालकों का कहना है कि नवंबर महीने की शुरुआत में सूर्यवंशी फिल्म लगी थी, जिसे दर्शकों ने पंसद किया। वहीं बंटी-बबली-2 और अंतिम फिल्म को कम पसंद किया गया। सहायक मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा का कहना है कि  नए वैरिएंट को लेकर लोगों में चिंता दिख रही है लेकिनशुक्रवार को नई फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म से संचालकों को काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ नौ हाल खुले
कोविड संक्रमण खतरा होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी थी। इसके बावजूद 12 में से नौ हाल ही खुले। सहायक मनोरंजन कर अधिकारी के अनुसार पिछले सप्ताह एक और संचालक ने हाल खोलने की अनुमति मांगी थी लेकिन नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए वह अब पीछे हट गए हैं।

... गांवों में फिर हो सकता है ऑक्सीजन का गंभीर संकट

कोविड के नए वैरिएंट को लेकर एलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तरह की तैयारी के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हालात बिगड़े तो ऑक्सीजन की कमी एक बार फिर खतरनाक रूप अख्तियार कर सकती है। ऑक्सीजन को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी सिर्फ शहर तक सीमित है। जिले के कुल 23 में सामुदायिक केंद्रों में से सिर्फ फूलपुर में ही ऑक्सीजन प्लांट चालू हो सका है। 18 केंद्रों में प्लांट लगाने का प्रस्ताव ही वापस हो गया है।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान 1087 लोगों ने जान गवां दी। यह सरकारी आंकड़ा है। वास्तविक संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। इनमें से सैकड़ों लोगों ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान गवां दी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी का गंभीर संकट रहा और लोग अस्पताल भी नहीं पहुंच सके।

इसके मद्देनजर स्वरूपरानी तथा जिला स्तरीय अन्य अस्पतालों के अलावा 21 सामुदायिक केंद्र परिसर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था। ताकि, सामुदायिक केंद्र पर ही कोविड संक्रमित या अन्य मरीज को प्रारंभिक चिकित्सा मिल सके। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर मरीज को कोविड अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। इस कवायद के तहत स्वरूपरानी, बेली, डफरिन और टीबी हॉस्पिटल में नए ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिए गए हैं।

नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में भी प्लांट चालू हो गया है। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ तीन सामुदायिक केंद्रों पर प्लांट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। तीन सामुदायिक केंद्रों में से फूलपुर का प्लांट चालू हो गया है लेकिन कोटवां और भगवतपुर के प्लांट अभी निर्माण की स्थिति में हैं। अन्य 18 सामुदायिक केंद्रों पर प्लांट लगाने का प्रस्ताव ही वापस हो गया है। हालांकि सीएमओ डॉ. नानक सरन का कहना है कि सभी अस्पतालों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।

प्लांट लगाने के लिए नहीं आई कोई संस्था
सामुदायिक केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रस्तावों पर कार्यदायी संस्थाआें ने रुचि नहीं दिखाई। केंद्रों पर 50 से 100 बेड का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। हर बेड तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने की भी योजना थी। तीन बार टेंडर निकाले गए लेकिन कोई भी संस्था इसके लिए तैयार नहीं हुई। अफसरों का कहना है कि छोटे प्लांट लगाने के लिए बड़ी संस्थाएं आगे नहीं आईं। वहीं छोटी कंपनियां मानक पूरा नहीं कर पा रही थीं। इसकी वजह से सामुदायिक केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रस्ताव ही फिलहाल वापस हो गए हैं।

कोविड के एल-2, एल-3 अस्पताल सोमवार से होंगे चालू

नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सभी संबंधित संस्थाओं को एलर्ट कर दिया गया है। स्वरूपरानी के कोविड वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है। कोविड के एल-2 और एल-3 अस्पताल सोमवार से चालू हो जाएंगे। डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्सीय स्टॉफ की 14-14 दिन की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ नानक सरन का कहना है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एसआरएन के कोविड वार्ड को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। यदि मरीज बढ़ते हैं तो उन्हें भर्ती कराया जाएगा। बेली के एल-2 वार्ड को सोमवार से चालू करने के लिए कहा गया है। पीपीई किट, मास्क, दवाएं आदि की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। पीपीई किट, मास्क आदि वस्तुएं तथा दवाएं विभाग की ओर से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उनका कहना है कि शासन के निर्देश पर अन्य सभी तरह के कदम भी उठाए जाएंगे।

विदेशी यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटीन
बमरौली एयरपोर्ट से कोई विदेशी फ्लाइट नहीं है लेकिन एलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आने वाले सभी लोगों का टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा न्यूनतम 10 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed